गुहननाला में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की जोदार टक्कर, काठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

High speed wreaks havoc in Guhannala, two bikes collide violently, young man going to attend Kathi program dies tragically on the spot, three seriously injured

गुहननाला में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की जोदार टक्कर, काठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

धमतरी/नगरी : दुगली थाना क्षेत्र के गुहननाला में सोमवार शाम तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक नगरी ब्लॉक मुख्यालय से अपने घर की तरफ तेज गति से जा रहे युवक दिलीप नेताम की बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई. दूसरी बाइक पर पुनीत दास, महेश दास और फुलेश्वरी सवार थे, जो चमेदा निवासी बताए जा रहे हैं और काठी कार्यक्रम में शामिल होने शकरवारा की तरफ जा रहे थे.
चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिलीप नेताम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. राहगीरों और धमतरी से आ रहे लोगों की मदद से घायलों को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए धमतरी रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB