अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी स्कूटी सवार स्कूली छात्रा, ट्रक के कुचलने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A schoolgirl riding a scooter lost control and fell on the road a cyclist died tragically after being crushed by a truck mourning spread police engaged in investigation

अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी स्कूटी सवार स्कूली छात्रा, ट्रक के कुचलने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी स्कूटी सवार स्कूली छात्रा

रायपुर : राजधानी में आज शनिवार को एक और हादसा हो गया. यहां रिंग रोड नंबर 1 में फ्लाईओवर के ऊपर टैगोर नगर के सामने एक स्कूटी सवार स्कूली छात्रा अनियंत्रित होकर गिर गई. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा के परिजनों को खबर दी और उसे अस्पताल पहुंचाया..
मिली जानकारी के अनुसार द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की छात्रा स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी. तभी यह हादसा हो गया. छात्रा के माथे पर गहरी चोटें आई है. साथ ही हाथ और पैर भी बुरी तरह छिल गया है.
चश्मदीदों ने बताया कि छात्रा तेज रफ्तार में स्कूटी से जा रही थी. तभी उसने नियंत्रण खो दिया. और सड़क पर रगड़ खाते हुए गिर गई. जिससे उसे कई गंभीर चोटे भी आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रक के कुचलने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

महासमुंद : महासमुंद जिले के पिथौरा में ट्रक के कुचलने से सायकल सवार की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बया रोड़ ओव्हर ब्रीज लहरौद के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लहरौद निवासी प्रकाश श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह बार चौक पिथौरा में सेलून दुकान चलाता है. 6 दिसम्बर को शाम करीब 4:45 बजे उसके पिता गोरेलाल श्रीवास सेलून से अपने सायकल में घर ग्राम लहरौद जा रहे थे. इसी दौरान बया रोड ओव्हर ब्रीज लहरौद के पास पीछे से आ रही ट्रक नंबर CG06 HA 8725 ने गोरेलाल को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक में दबने से गोरेलाल की मौत हो गई.
इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI