भाजपा विधायक का सामने आया बड़ा बयान, कहा- अवैध मुरुम खनन में ग्राम पंचायत रहती है शामिल, भाजपा सरकार को घेरने विपक्ष को मिला मौका
Big statement of BJP MLA came out said- Gram Panchayat is involved in illegal Murum mining opposition got a chance to corner the BJP government
अभनपुर : क्षेत्र में हो रहे अवैध मुरुम खनन पर भाजपा विधायक इंद्रकुमार साहू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अवैध मुरुम खनन में संबंधित ग्राम पंचायत के शामिल होने की बात कही है. ग्राम भिलाई में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक इंद्रकुमार साहू ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बात कही.
विधायक ने आगे कहा है कि अचानक कोई व्यक्ति आकर खनन नही करता है. पंचायत आवश्यकता अनुरुप प्रस्ताव देते हैं. उसके बाद खनन होता है. लेकिन बगैर पंचायत की अनुमति के खनन करना गलत है. जहां भी अवैध मुरुम खनन की शिकायत मिली है. वहां पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
बता दें कि अभनपुर क्षेत्र के बेलभाठा सहित कई गांवो में बड़ी तादाद में प्रतिबंध के बाद भी मुरुम के अवैध खनन की शिकायत मिल रही है. वही अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने अवैध मुरुम खनन में पंचायत के शामिल होने वाले बयान पर विपक्ष जरुर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



