कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने गरियाबंद, नगरी और घरघोड़ा में मशाल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

Staff Officer Federation took out a torch rally in Gariaband Nagari and Gharghoda and submitted a memorandum of four-point demands to the Chief Minister

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने गरियाबंद, नगरी और घरघोड़ा में मशाल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद : प्रांतीय आवाहन पर गरियाबंद जिले के अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के सदस्यों द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए **झन कर इनकार, हमर सुनव सरकार**  के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत तृतीय चरण में जिला मुख्यालय गरियाबंद में मशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से तहसीलदार गरियाबंद को ज्ञापन सोपा गया.
फेडरेशन के संयोजक प्रदीप वर्मा द्वारा बताया गया कि यह प्रदर्शन प्रांतीय निर्देश पर शासन को अपने किए गए चुनावी घोषणा पत्र मे किए गए वादों को पूरा करने के लिए चरणपत तरीके से किया गया हैl भाजपा सरकार जब सत्ता में नहीं थी तो उनके द्वारा हमारे आंदोलन के पंडाल में आकर यह वादा किया गया था कि हमारी सरकार बनेगी तो आप लोगों की हर मांग शीघ्र पूरी किया जाएगा जिसका उल्लेख उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी किया गया था किंतु खेत का विषय है की सरकार बनने के लगभग 1 वर्ष बाद भी हमारी मांगो को नजर अंदाज किया जा रहा है !
तृतीय वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एम. आर. खान ने कहा कि हमारा यह आंदोलन भाजपा के घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4% महंगाई भत्ता दिए जाने साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ता के एरियाज एरियरश राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किए जाने, शासकीय सेवकों को चार स्त्रिय समय मान वेतनमान दिए जाने, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता एवं मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदी करण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किए जाने के संबंध में किया गया है l यदि हमारी मांगे आगामी 27 तारीख तक पूरी नहीं होती है तो अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाब देगी शासन प्रशासन की होगी l ज्ञापन सौंपे जाते समय प्रमुख रूप से प्रदीप वर्मा जिला संयोजक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन आर के तलवारे आरपी दास बसंत त्रिवेदी एम आर खान मिश्रीलाल तारक धर्मेंद्र ठाकुर पन्नालाल देवांशी बलदाऊ साहू बसंत मिश्रा उमाशंकर साहू तुलेश कोमर्रा एनके वर्मा लोकेश सोनवानी कुबेर मेश्राम भूपेंद्र ठाकुर मनोज कंवर महिला कर्मचारी सहित बहुत से कर्मचारी उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

फेडरेशन प्रमुख डोमार सिंह ध्रुव ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगे 

01.भाजपा घोषणा पत्र के अनुसार केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने
02. चार स्तरीय समय मान वेतनमान की मांग
03केंद्र के समान गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने
04. भाजपा घोषणा पत्र के अनुसार मप्र की तरह240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अर्जित अवकाश नगदी करण किए जाने की मांग शामिल है.

धमतरी /नगरी : बुधवार को छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक नगरी ने ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव के अगुवाई में विशाल मशाल रैली निकाली. जो नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक से प्रारंभ होकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंच कर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एस डीएम को सौंपा गया.
मांगों के समर्थन में तृतीय चरण के आंदोलन में ब्लॉक स्तरीय मशाल रैली निकाली गई. मशाल रैली हेतु सभी कर्मचारी 11 सितंबर 2024 को अपरान्ह 3 बजे बजरंग चौक नगरी में उपस्थित हुए फिर व्यापक मशाल रैली बजरंग चौक से बस स्टैंड होते हुए नारेबाजी करते हुए अपने हक के लिए आवाज बुलंद करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने कहा है कि इस प्रदर्शन के बाद भी अगर सरकार उचित फैसला नही लिया तो 27 सितंबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर कलम रख, मशाल उठा धरना प्रदर्शन किया जाएगा. फिर भी मांगों का समाधान नही होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा.
इस प्रदर्शन में संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, उपाध्यक्ष तरुण साहू,यशवंत साहू,मदन सेन,सचिव गिरीश कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार बोर्झा, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी केपी साहू, आईटी सेल प्रभारी डीपी ताम्रकार, महासचिव सुरेंद नेताम,किशोर कश्यप, गोविंद निषाद, निरेन साहू, कुंताप नेताम, दिनेश निषाद, पीके कश्यप, भोजराम साहू सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में अपने चार सूत्री मांग के लिए मसाल रैली निकाली जा रही है. घरघोड़ा के अधिकारी कर्मचारियों ने कर्मचारी भवन घरघोड़ा से सायं 4:30 बजे विशाल मशाल रैली निकाली गई.
इस रैली में बड़ी तादाद में महिला कर्मचारी और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कर्मचारियों के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज गया. मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन को घरघोड़ा तहसीलदार विकास जिंदल के जरिए सोपा गया. जिसमे प्रमुख मांगे.
नंबर 1 बीजेपी घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 24 से 4% महंगाई भत्ता दिया जाए साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देव तिथि पर महंगाई भत्ता के एरियस राशि का समायोजन जी पी एफ खाते में किया जाए
नंबर दो बीजेपी घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समय मान वेतन मान दिया जाए.
नंबर 3 केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए
नंबर चार बीजेपी घोषणा पत्र अनुसार मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदी करण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए.
फेडरेशन के संयोजक संतोष कुमार पांडे ने बताया कि यह आंदोलन का तीसरा चरण है. इसके बाद भी अगर शासन उपरोक्त चार सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी 27 सितंबर 2024 को सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल जिलों में सामूहिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.
प्रदेश के शान द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा 6 अगस्त 24 से आंदोलन शुरु किया गया है. प्रथम चरण 6 अगस्त को इंद्रावती भवन से मंत्रालय तक रैली का आयोजन किया गया द्वितीय चरण 20 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक माननीय विधायकों एवं सांसदों को ज्ञापन सोपा गया.
तृतीय चरण में पूरे प्रदेश में मशाल रैली निकाली गई. घरघोड़ा में बहुत कम अवसरों पर इतना विशाल कर्मचारियों अधिकारियों की रैली निकलती है लेकिन कर्मचारियों का अपने संगठन के प्रति लगाओ और लंबित मांगे जो बहुत समय से पूरी नहीं हो रही है. उसका यह परिणाम था. कर्मचारियों अधिकारियों की एक जड़ता के लिए रायगढ़ जिला और उसके बाद घरघोड़ा विकासखंड अपनी अलग ही पहचान रखता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सरकार मोदी की गारंटी पर क्रियान्वयन करें -आशीष रंगारी फेडरेशन जिला रायगढ़

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला रायगढ़ ने मिनी स्टेडियम में मशाल जलाकर मिनी स्टेडियम रायगढ़ से कलेक्ट रायगढ़ तक मशाल चेतना रैली निकालकर राज्य सरकार द्वारा मोदी की गारंटी लागू करने के बजाय मौन धारण करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सांकेतिक मशाल रैली निकाली। रैली में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला रायगढ़ से सम्बद्ध मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गण सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों अधिकारियों ने “झन करव इनकार हमर सुनव सरकार” आंदोलन के तृतीय चरण में जमकर प्रदर्शन किया । मशाल रैली मिनी स्टेडियम से निकलकर नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट प्रवेश द्वार तक पहुंचे जहां जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा को फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.
उल्लेखनीय है कि फेडरेशन ने मोदी की गारंटी के क्रियान्वयन नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया था। जिसके अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 से 30 अगस्त 2024 तक सांसदों एवं विधायकों को विज्ञापन द्वितीय चरण में, 11 सितंबर 2024 को जिला/ ब्लाक/ तहसील में सांकेतिक मशाल रैली तथा प्रदर्शन एवं चौथे चरण में 27 सितंबर 2024 को प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी सामूहिक अवकाश में रखकर कलम बंद काम बंद हड़ताल करेंगे.
यदि सरकार ने मोदी की गारंटी पर क्रियान्वयन नहीं किया तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान करेगा
फेडरेशन रायगढ़ से सम्बद्ध तमाम कर्मचारी अधिकारी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी की घोषणा हुई थी, सरकार बनने पर प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान डीए दिया जाएगा, लंबित एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाएगा, सहित अन्य तीन प्रतिबद्धताएं थी। लेकिन सरकार बनने के बाद से इनके क्रियान्वयन पर सरकार का मौन धारण करना कर्मचारियों में आक्रोश का कारण बन गया है.
फेडरेशन द्वारा लंबे समय से शासकीय सेवकों को केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता, अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने जैसे मुद्दों सहित शासकीय सेवक कल्याण के अनेक मुद्दों पर राज्य सरकार को समय-समय पर ज्ञापन दिया गया है। लेकिन सरकार कर्मचारियों के मुद्दे को नजर अंदाज कर रही है।
आज के धरना प्रदर्शन सांकेतिक मशाल रैली सहित ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक आशीष रंगारी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध विभिन्न संगठनों के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी गण व सदस्य गण सम्मिलित हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb