सीएम साय और केन्द्रीय मंत्री ने दिव्य कला मेला का किया उद्घाटन, छग आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन का ऐलान, बीजापुर में दौड़ेगी रेल

CM Sai and Union Minister inaugurated the Divya Kala Mela announced the formation of Chhattisgarh Economic Advisory Council train will run in Bijapur

सीएम साय और केन्द्रीय मंत्री ने दिव्य कला मेला का किया उद्घाटन, छग आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन का ऐलान, बीजापुर में दौड़ेगी रेल

बीजापुर में दौड़ेगी रेल, कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मंजूरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ का सुदूर आदिवासी जिला बीजापुर भी अब रेलवे लाइन से जुड़ेगा. केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित बीजापुर में रेलवे लाइन को मंजूरी दी है. कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी हरी झंडी मिल गई है. 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम विष्णुदेव साय ने कोरबा में इंडिस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी. कोरबा, अंबिकापुर रेलवे लाइन से इस काम को गति मिलेगी.
रेल मंत्रालय की तरफ से छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है. इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक 490 किलोमीटर रेल लाइन बीजापुर से होकर गुजरेगी. दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी. दोनों रेल लाइन के सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है.
छत्तीसगढ़ को दो रेल लाइन की मंजूरी देने पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्मुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया. छत्तीसगढ़ सीएमओ की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर रेल मंत्रालय की चिट्ठी पोस्ट कर सीएम ने धन्यवाद दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन का CM साय ने किया ऐलान

छत्‍तीसगढ़ के आर्थिक विकास की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है. औद्योगिक अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए देश-दुनिया में जो नवाचार प्रारंभ हुए हैं. उन्हें राज्य की परिस्थिति के अनुरूप लागू करने को छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है.
युवाओं को रोजगार देते हुए अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने के लिए प्रदेश की नई उद्योग नीति तैयार हो रही है. इसके तहत आर्थिक विकास परिषद छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे, एयरपोर्ट और रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में निवेश करके यहां के खनिज संपदा के माध्यम से आर्थिक उन्नति बढ़ाने की दिशा में कारगर होगा प्रदेश में कुशल मानव संसाधन के बूते उद्योगों के फलने-फूलने की प्रचुर संभावनाएं देखी जा रही है. उद्यमी युवाओं को ‘‘छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना‘‘ के माध्यम से 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ हम ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में निवेश का बेहतर माहौल हो. इसके लिए हमने सिंगल विंडो सिस्टम को नवीनीकृत किया है. इससे उद्यमियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य क्लियरेंस के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में जिस तरह से छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे, एयरपोर्ट और रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं. उससे छत्तीसगढ़ अब निवेश के लिए सबसे आदर्श जगह बन गया है. यहां प्रचुर खनिज संसाधन, कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति और कुशल मानव संसाधन के बूते उद्योगों के फलने-फूलने की प्रचुर संभावनाएं हैं.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक विविधता को देखते हुए हमने सभी क्षेत्रों के आर्थिक विकास के लिए रणनीति तैयार की है. बस्तर और सरगुजा में हम वनोपज प्रसंस्करण केंद्रों, इको टूरिज्म, नैचुरोपैथी आदि पर जोर दे रहे हैं. नवा रायपुर को हम आईटी हब तथा इनोवेशन हब के रूप में विकसित कर रहे हैं. राजधानी के समुचित विकास के लिए और यहां उद्यम के अवसरों को बढ़ावा देने हम नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) की तरह ही स्टेट कैपिटल रीजन विकसित करने जा रहे हैं. कोरबा-बिलासपुर इंडस्ट्रियल कारिडोर बनाने का निर्णय हमने लिया है. इसके अस्तित्व में आने पर इन क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार और भी तेज हो जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

हिंदी मासिक पत्रिका “अतुल्य छत्तीसगढ़” का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को हिंदी मासिक पत्रिका अतुल्य छत्तीसगढ़ का विमोचन किया इस दौरान पत्रिका अतुल्य छत्तीसगढ़ के सम्पादक आनंद मंगल पांडे ने मुख्यमंत्री के हाथो पत्रिका का विमोचन करवाया, आपको बता दे की इस पत्रिका में आपको करेंट राजनितिक जानकारी और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों की सम्पादकीय आपको देखने को मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य और मनोरंजन जगत की खबरे भी आपको इसमें मिलेगी.

रक्षाबंधन पर्व पर सामान्य अवकाश की जगह सार्वजनिक अवकाश घोषित

 इस बार छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय के अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.
राज्य सरकार ने सावन सोमवार के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त 2024 सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था. नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है.