शराब दुकान के पास दोस्तों में विवाद, जमकर मारपीट, घर लौटकर पेंटर ने की खून की उल्टियां, रास्ते में मौत, पुलिस की हिरासत में दो संदेही, पूछताछ जारी

Friends quarrel near a liquor store, resulting in a violent fight. The painter vomited blood upon returning home and died on the way. Two suspects are in police custody and interrogation is ongoing.

शराब दुकान के पास दोस्तों में विवाद, जमकर मारपीट, घर लौटकर पेंटर ने की खून की उल्टियां, रास्ते में मौत, पुलिस की हिरासत में दो संदेही, पूछताछ जारी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में तोरवा के देवरीखुर्द स्थित छठघाट शराब दुकान के पास दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान एक युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की. घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने खून की उल्टियां की. परिजन उसे सिम्स अस्पताल ले गए. जहां से डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया. हालांकि रायपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा बापूनगर, निवासी ईश्वर गोंड पेशे से पेंटर था. गुरुवार को वह शराब के नशे में घर लौटा था. घर पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टियां होने लगीं. घबराए परिजन उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे. ईश्वर के कुछ परिचितों ने परिजनों को बताया कि शराब दुकान के पास उसका अशोक वाडेकर से विवाद और मारपीट हुई थी. सिम्स में इलाज के दौरान ईश्वर की हालत लगातार बिगड़ती गई. डॉक्टरों ने उसे फौरन रायपुर रेफर कर दिया. लेकिन एम्बुलेंस से रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
इसके बाद परिजन शव को वापस सिम्स लेकर आए और घटना की खबर तोरवा पुलिस को दी. तोरवा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया. जिसमें लीवर और किडनी डैमेज सामने आया. हालांकि पुलिस मारपीट और मौत के बारे की जांच कर रही है. इसी आधार पर दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया है. मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक मृतक ईश्वर गोंड और आरोपी मनोज वाडेकर पहले एक-दूसरे के परिचित थे. दोनों के बीच पिछले कुछ साल से मनमुटाव चल रहा था. दोनों एक साथ जेल भी जा चुके हैं. पुलिस पता कर रही है कि हालिया विवाद की वजह क्या थी और घटना तक बात कैसे पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t