पुत्र की मौत का सदमा नहीं सह सके पिता, कुछ ही घंटों में बाप ने दुनिया को कहा अलविदा, आज पिता-पुत्र की एक साथ निकली अंतिम यात्रा

The father, unable to bear the shock of his son's death, passed away within hours. Today, the father and son embarked on their final journey together.

पुत्र की मौत का सदमा नहीं सह सके पिता, कुछ ही घंटों में बाप ने दुनिया को कहा अलविदा, आज पिता-पुत्र की एक साथ निकली अंतिम यात्रा

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के चौखड़िया पारा क्षेत्र में एक बेहद मार्मिक घटना ने लोगों को भावुक कर दिया है. इलाके के वरिष्ठ नागरिक मांगीलाल शर्मा उम्र 80 साल और उनके पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा उर्फ चंदू उम्र 45 साल का एक ही दिन में निधन हो गया. इस घटना से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.
पुत्र के निधन की खबर बनी पिता के लिए असहनीय
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रप्रकाश शर्मा का निधन हो गया. बेटे की मौत की खबर जैसे ही उनके पिता मांगीलाल शर्मा तक पहुंची. उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा. परिजनों के मुताबिक बेटे के मौत का झटका वे सहन नहीं कर सके और कुछ ही समय बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली.
इलाके में शोक
पिता-पुत्र के एक साथ निधन की खबर फैलते ही चौखड़िया पारा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. दोनों परिवार और समाज में काफी परिचित थे. जिसके चलते उनके निवास पर लोगों का तांता लग गया. परिजन और परिचित अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.
दालसीरा दुकान के नाम से थी पहचान
चंद्रप्रकाश शर्मा और उनका परिवार गौशाला पारा क्षेत्र में संचालित होने वाली मशहूर दालसीरा दुकान के कारण शहर में अच्छी पहचान रखते थे. स्थानीय लोग उन्हें इसी नाम से जानते और पहचानते थे.
आज निकली अंतिम यात्रा
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दिवंगत पिता-पुत्र की अंतिम यात्रा आज 30 मई सुबह 9:30 बजे चौखड़िया पारा स्थित निवास से निकाली गई. एक ही घर से दो अर्थियां उठने से पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t