क़ृषि विभाग में नौकरी लगाने के बहाने 4 लाख 35 हजार की ठगी, भाजपा नेता के नाती और नत्निन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fraud of 4 lakh 35 thousand on the pretext of getting a job in the Agriculture Department, FIR lodged against the grandson and granddaughter of BJP leader

क़ृषि विभाग में नौकरी लगाने के बहाने 4 लाख 35 हजार की ठगी, भाजपा नेता के नाती और नत्निन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : ग्राम दीघवाड़ी (मोहला ब्लॉक) के भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्रा के नाती हर्ष उर्फ विमल मिश्रा और उनकी नत्निन नेहा उर्फ़ मुस्कान मिश्रा ने आतरगाव निवासी अविनाश दुबे से क़ृषि विभाग में नौकरी लगाने के बहाने झाँसे मे लेकर प्रार्थी से 4 लाख 35 हजार रुपये लेकर फर्जीवाड़ा किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि प्रार्थी द्वारा जैसे ही फ्राड होने की शंका हुई उसके बाद हर्ष उर्फ विमल मिश्रा से पैसा वापस करने के लिए कहा गया तो शुरु में आज दूंगा, कल दूंगा कहकर 6 माह घुमाया गया. बाद और उनसे फोन पर सम्पर्क करने पर प्रार्थी को पैसा नहीं लौटाऊंगा तुमको जो उखाड़ना है उखाड़ लो कह दिया.
प्रार्थी द्वारा थाने मे शिकायत करूँगा बोला तो हर्ष उर्फ़ विमल मिश्रा ने कहा कि मेरे दादा शिवप्रकाश मिश्रा भाजपा के बड़े नेता है. जिनका सांसद, विधायक, मंत्री लोगों से उठना बैठना है अगर तुम थाने में एफ आई आर कराओगे तो मै एक घंटा में थाने से बाहर आ जाऊँगा बोलता है.
अब ये देखना है कि आरोपी द्वय को पार्टी विशेष से जुड़े होने का फायदा मिलता है या नहीं. ये भविष्य की बात है.
फिलहाल आरोपी हर्ष उर्फ़ विमल मिश्रा और उसकी बहन नेहा उर्फ़ मुस्कान मिश्रा के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना राजनांदगांव मे बी. एन. एस की धारा 318 (4) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. ज्ञात हो कि मोदी सरकार के द्वारा ये बदली गयी धारा है पहले इसमें 420 की धारा लगती थी. अभी जो धारा लगी है उसमे दोनों आरोपी को सात साल की सजा का प्रावधान है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI