तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
A speeding truck ran over a CRPF jawan he died on the spot angry villagers blocked the road
रायपुर/केंद्री : राजधानी रायपुर के अभनपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां ग्राम केंद्री में तेज रफ्तार ट्रक नम्बर CG04 PO 2866 ने एक सीआरपीएफ के जवान को रौंद दिया. जिससे सीआरपीएफ के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं ग्राम केन्द्री निवासी भोजराम साहू का शव ट्रक में फंस गया था. खबर पर पहुंची पुलिस शव को ट्रक से बाहर निकाला. घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है.
इस हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. जिससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
ग्रामीणों का कहना है कि हाइवा, ट्रक जैस बड़ी गाड़ियां ओवरलोड होकर तेज रफ्तार से गुजरती है. ग्रामीणों ने मौके पर विधायक, कलेक्टर और एसपी के घटनास्थल पर पहुंचने की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। जिसके बाद अभनपुर एसडीएम, रायपुर ग्रामीण सीएसपी, अभनपुर थाना प्रभारी, राखी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया.
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अभनपुर चीरघर भिजवा दिया. आज शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हाइवा को जब्त कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



