गणेश विसर्जन की झांकी निकालने से पहले युवक की हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी कमल निषाद को किया गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Youth murdered before taking out tableau of Ganesh immersion police arrested accused Kamal Nishad police busy searching for absconding accused

गणेश विसर्जन की झांकी निकालने से पहले युवक की हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी कमल निषाद को किया गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में झांकी निकलने ठीक पहले हुई हत्या से सनसनी फैल गई थी.घटना को अंजाम देने वाले आरोपी कमल निषाद को 19 साल निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शास्त्री नगर फोकटपारा में रहता है. 19 सितम्बर 2024 के रात करीब 10:15 बजे प्रार्थी अपने घर में था. उसी समय मोहल्ले के एक युवक ने प्रार्थी को आकर बताया कि उसके रिश्तेदार कौशल चौहान को धारदार हथियार जैसी चीज से मार दिया है. और वह किराना दुकान के पास खून से लथपथ पड़ा है.
तब प्रार्थी अपने साथी के साथ उक्त स्थान जाकर देखा तो कौशल चौहान किराना दुकान के सामने खून से लथपथ पडा था. जिसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर द्वारा कौशल चौहान मृत घोषित किया गया.
प्रार्थी द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि कौशल चौहान को कमल निषाद, सोनु यादव एवं राहुल यादव के द्वारा पुरानी रंजिश की वजह से उसके साथ मारपीट करते हुए उसके शरीर में छाती और पसली में धारदार हथियार चीज से लगातार वार कर उसकी हत्या किये हैं. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 306/24 धारा 103(1), 3(9) बी.एन.एस का जुर्म दर्ज किया गया. 
मृतक कौशल चौहान थाना देवेन्द्र नगर का गुण्डा बदमाश है जिसके खिलाफ थाना में आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट एवं जान से मारने जैसे जुर्म दर्ज हैं. जिसमें वह जेल निरूद्ध रह चुका था. मृतक के खिलाफ थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए मामले में शामिल आरोपी कमल निषाद, सोनु यादव और राहुल यादव की पतासाजी करते हुए मामले में शामिल आरोपी कमल निषाद की घटना कारित करने के चंद घंटे के अंदर ही पकड़ लिया. 
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कमल निषाद से घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी सोनु यादव और राहुल यादव के साथ मिलकर पुरानी रंजिश की वजह से उक्त घटना को अंजाम देना बताया. जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में शामिल बाकी आरोपी फरार हैं. जिनंकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb