साय सरकार जनता को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही -अभय नारायण, सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबों का करोड़ों का घोटाला -विकास उपाध्याय

Sai government is proving unsuccessful in providing security to the public Abhay Narayan scam worth crores of free books in government schools Vikas Upadhyay

साय सरकार जनता को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही -अभय नारायण, सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबों का करोड़ों का घोटाला -विकास उपाध्याय

सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबों का करोड़ों का घोटाला

छत्तीसगढ़ में हर साल करोड़ों का किताब घोटाला सामने आ रहा है। राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त में किताबें बांटने के नाम पर लाखों किताबें रद्दी में बिक जाती हैं। इस साल 2 करोड़ किताबें छापी गई थीं, जिनमें से 40 लाख किताबें बच्चों तक पहुंची ही नहीं, और रद्दी में बेच दी गई.
शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में करीब 10 लाख बच्चे ऐसे हैं जो वास्तव में स्कूल नहीं जाते, लेकिन उनके नाम पर किताबें छापी जाती हैं. इस तरह की अतिरिक्त किताबें संकुल स्तर पर वापस आकर डंपिंग केंद्रों पर रद्दी में बदल दी जाती हैं.
किताब वितरण का सिस्टम और इसमें शामिल लोग
सरकार हर साल करोड़ों की किताबें छापने के लिए 150 करोड़ का बजट रखती है. पाठ्य पुस्तक निगम से ये किताबें प्रिंटर के पास जाती हैं और फिर संभागीय डिपो से होते हुए स्कूलों तक पहुंचती हैं. हालांकि, कई जिलों में अतिरिक्त किताबें डंपिंग केंद्रों पर रद्दी में बदल दी जाती हैं। इस पूरे घोटाले में संकुल से लेकर निगम तक के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत है.
करोड़ों की रद्दी में बिकी किताबें, ACB ने की जांच की शुरुआत
हाल ही में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा उजागर की गई जानकारी में, हजारों किताबें सिलयारी के डंपिंग केंद्र में पाई गईं। जांच में अब तक 12 लाख किताबें जब्त हो चुकी हैं, और घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.
क्या रुक पाएगा छत्तीसगढ़ का किताब घोटाला? जनता ने उठाए सवाल
इस घोटाले के बाद प्रदेश सरकार ने निगम के महाप्रबंधक को हटाकर जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सवाल यह उठता है कि जब इस घोटाले के तार संकुल से लेकर उच्च स्तर तक फैले हैं, तो इसकी निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित की जाएगी?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

साय सरकार जनता को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही -अभय नारायण

बिलासपुर : प्रदेश  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने  एक बयान मे कहा  कि सूरजपुर की घटना भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशासनिक क्षमता पर प्रश्नचिन्ह है? आज छत्तीसगढ़ में पुलिस परिवार सुरक्षित नही है, आम जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित और भयभीत हैं.
अभय नारायण राय ने कहा सूरजपुर तीसरी बड़ी घटना है. इसके पहले बलौदा बाजार में अग्निकांड, लोहाराडीह कवर्धा की हत्या कांड हो चुकी है. छत्तीसगढ़ एक शांतप्रिय राज्य है जहां ऐसी जघन्य घटनाएं 5 साल में कभी नही हुई पर इन 9 माह में जब से भाजपा की सरकार आयी है घटनाएं हो रही है? और लगातार मर्डर, छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप, चैन स्कैनिंग, लूटपाट, चाकूबाजी, डाका जैसी घटनाएं अनवरत हो रही है.
राय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन से बचने के लिए केवल अखबारों में बने रहने चाहते हैं. सूरजपुर में जघन्य हत्या कांड की घटना को हुए 24 घण्टे भी नही हुए और बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार होना गम्भीर विषय है. आखिर अपराधियो को इतनी हिम्मत कहाँ से मिल रही है? बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं. राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसे ही कानून व्यवस्था चलता रहा तो एक शांत राज्य भी अपराध के आगोश में चला जाएगा.
अभय नारायण राय ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित पुलिस परिवार के साथ खड़ी है., और भाजपा सरकार से मांग करती है कि अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb