बातचीत हुई बन्द तो प्रेमिका को दिया मौत का दिया तोहफा, धारदार हथियार से प्रियंका देवांगन का गला रेत कर कत्ल, आरोपी सागर साहू गिरफ्तार

When the conversation stopped he gave the gift of death to his girlfriend murdered Priyanka Dewangan by slitting her throat with a sharp weapon accused Sagar Sahu arrested

बातचीत हुई बन्द तो प्रेमिका को दिया मौत का दिया तोहफा, धारदार हथियार से प्रियंका देवांगन का गला रेत कर कत्ल, आरोपी सागर साहू गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सरकंडा इलाके में हत्या का मामला सामने आया है. जिसमे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का बेरहमी से धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया. यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह का बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक सागर साहू और प्रियंका देवांगन के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी. जिससे नाराज होकर सागर क्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके कुंदरुपारा चांटीडीह शुक्रवार सुबह घर पहुंचा. जहां आपसी विवाद के दौरान दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सागर साहू ने किसी धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका के गले में वार कर प्रियंका की जान ले ली.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सागर साहू को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस के जांच में जांच में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की बात सामने आई है. वही मामले में पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. ताकि हत्या की असल वजह से पर्दा उठ सके. घटना को लेकर मृतक युवती के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। वहीं अब इस घटना को लेकर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb