दो भाइयों के संपत्ति विवाद पर हॉस्पिटल बना अखाड़ा, केस वापस लेने रवि शेखर ने बनाया दबाव, कुर्सी पटककर दी मारने की धमकी, घटना CCTV में कैद
Hospital became an arena due to property dispute between two brothers Ravi Shekhar put pressure to withdraw the case threatened to kill by throwing a chair incident captured in CCTV
बिलासपुर : डॉ वाय आर कृष्णा की मौत के बाद KIMS हॉस्पिटल और उनकी चल अचल संपत्ति हथियाने वाय कमला और डॉ रवि शेखर के अवैधानिक कृत्यों के बीच रवि शेखर का नया वीडियो सामने आया है. जिसमें वह किम्स के डायरेक्टर और दिवंगत डॉ वाई आर कृष्णा के बड़े पुत्र डॉ वाय राजशेखर के चैंबर में घुस कर तेज आवाज़ में बात करते हुए कुर्सी को पटक कर उन्हें आतंकित करते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वायरल वीडियो के बारे में डॉ वाय राजशेखर का कहना है कि रवि शेखर उनसे अक्सर मारपीट करता है. ये वीडियो लीक हो गया है. तो उनकी कारगुजारी सामने आ गई. उसकी महिला मित्र सुधाराम भी बदतमीजी करती है. और स्टाफ के सामने दो कौड़ी के डाक्टर कहकर अपमानित करती है.
किम्स हॉस्पिटल से दरकिनार कर दिए गए डॉ वाय राजशेखर ने पारिवारिक कलह के लिए मां वाय कमला भाई रवि शेखर के अलावा डॉ सुधा राम को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि किम्स मे उसके आने के बाद रवि शेखर के तेवर बदले हैं. किम्स अस्पताल और पिता डॉक्टर वाय आर कृष्ण की चल अचल संपत्ति से उन्हें बेदखल करने वाय कमला और रवि शेखर ने अदालत में झूठा शपथ पत्र देने और टीडीएस फ्रॉड करने सहित अपनी अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने तकरीबन सभी पुराने स्टाफ की छुट्टी कर डाली है.
डॉ. वाई आर कृष्णा के निधन के बाद किम्स अस्पताल का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेने वाले डॉक्टर रवि शेखर ने उनकी सैलरी बंद कर दी है. अपनी महिला मित्र न्यूरो सर्जन डॉक्टर सुधाराम के साथ मिलकर उनके खिलाफ महिला स्टाफ से झूठी शिकायतें करवा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
वाय कमला और वाय रवि शेखर का अदालत मे झूठा शपथ पत्र!
डॉ वाय आर कृष्णा की सम्पत्ति हथियाने वाय कमला ने अदालत को गुमराह करने झूठा शपथपत्र दिया और बताया कि जीवित उत्तराधिकारी मे सिर्फ 2 सदस्य हैं. एक वह खुद है और दूसरा उनका बेटा वाय रवि शेखर है. मां वाय कमला के समर्थन मे वाय रवि शेखर व स्टाफ देवेन्द्र सिंह ने भी अदालत को शपथपत्र दिया और दिवंगत डॉ वाय आर कृष्णा के बड़े बेटे डॉ वाय राजशेखर और बेटी पल्लवी की जानकारी छिपा गए. अदालत में डॉ वाय राजशेखर की लिखित आपत्ति के बाद संपत्ति लोभी मां बेटे ने यू टर्न लिया. जिसके बाद डॉ वाय राजशेखर का नाम न्यायालयीन आदेश के बाद हॉस्पिटल बिल्डिंग और घर मे जोड़ा गया!
बहरहाल अदालत मे चोरी पकड़े जाने के बाद हॉस्पिटल मे पूरा कंट्रोल रखने वाले डॉ वाय रवि शेखर ने हॉस्पिटल मे डॉ वाय राजशेखर पर सख्ती और बढ़ा दी है. हॉस्पिटल स्टाफ को डॉ वाय राजशेखर से बातचीत करने और उनका कहा सुनने पर पाबंदी लगा दी गई. जो अब तक जारी है…
वाय रवि शेखर ने किया टीडीएस फ्रॉड!
पिता डॉ वाय आर कृष्णा के साथ खड़े होकर हॉस्पिटल बिल्डिंग का निर्माण कराने वाले डॉ वाय राजशेखर की तकलीफें पिता वाय आर कृष्ण के निधन के बाद से ही शुरु हो गई. डॉ वाय आर कृष्णा को कैंसर हो जाने पर डॉ वाय राजशेखर अपने पिता का इलाज कराने मे जुटा रहा और देश के सभी बड़े चिकित्सा संस्थान के चक्कर लगाता रहा. वहीं वाय कमला और वह रवि शेखर अपनी प्लानिंग मे लगे रहे. डॉ वाय आर कृष्णा के निधन के बाद मां वाय कमला और छोटे भाई डॉ वाय रवि शेखर ने हॉस्पिटल को अपने आधिपत्य मे ले लिया. हॉस्पिटल और सम्पत्ति को हड़पने मे जुटे मां-बेटे ने डॉ वाय राजशेखर को हॉस्पिटल और सारी संपत्ति से दावा छोड़ने को कहा और डॉ वाय राजशेखर की सैलरी बंद कर दी. लेकिन बीते 3 साल से शासन को टीडीएस उनका पटाया जा रहा है. सैलरी बंद करने के बाद चोरी छिपे टीडीएस पटाया जाना. वाय कमला और डॉ वाय रवि शेखर की मंशा जाहिर करता है. बहरहाल टीडीएस फ्रॉड की जानकारी होने के बाद डॉ वाय राजशेखर ने पुलिस की शरण ली और तथ्यों से अवगत कराया. जिसके बाद पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए टीडीएस फ्रॉड मामले मे वाय कमला और वाय रवि शेखर के अवैधानिक कृत्यों की पड़ताल करते हुए FIR दर्ज की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विशेष सूत्रों के हवाले से..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



