अब मोबाईल में एप से मिलेगी दुकानों में शराब के ब्रांड की जानकारी, अक्टूबर महीने की इस तारीख को बंद रहेगी मदिरा की दुकानें

Now information about the brand of liquor in the shops will be available through mobile app liquor shops will remain closed on this date of October

अब मोबाईल में एप से मिलेगी दुकानों में शराब के ब्रांड की जानकारी, अक्टूबर महीने की इस तारीख को बंद रहेगी मदिरा की दुकानें

अक्टूबर महीने की इस तारीख को बंद रहेगी शराब की दुकानें

रायपुर : 2 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को ’’गांधी जयंती’’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है. इस दिन सभी देशी मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ), सभी विदेशी मदिरा दुकानें एफ.एल.-1 (घघ), सभी देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें सी.एस. -2 (घघ-कम्पोजिट) और सभी मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल, (ख-अहाता) को बंद रखे जाने का आदेशित किया गया है. इस दिन मदिरा का संव्यवहार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इस दिन अगर कोई शराब बेचते या पिलाते पकड़ा जायेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने आदेशित किया गया है.

अब इस एप से मिलेगी दुकानों में शराब के ब्रांड की जानकारी

रायपुर : कई लोग अपने मनपसंद की शराब लेने शराब दुकान जाते हैं. लेकिन उन्हें वह से निराशा हाथ लगी हैं. लेकिन अब उन्हें किसी भी तरीके से परेशान होने की जरुरत नहीं है. क्योंकि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार का आबकारी विभाग अब एक ऐसा एप्लीकेशन (एप) लाने की तैयारी में है. जिससे यह आसानी से मालूम हो जाएगा कि किस दुकान में शराब का कौन सा ब्रांड उपलब्ध है?
छत्तीसगढ़ में पीने-पिलाने के शौकीनों को पिछले कुछ समय से इस बात की शिकायत है कि उन्हें पसंद की शराब, बीयर, माल्ट वगैरह नहीं मिल रही है. लेकिन अब आबकारी विभाग अपने ग्राहकों की इस परेशानी को खत्म करने की तैयारी में लग गया है.
सरकार को आबकारी राजस्व के रुप में हर साल हजारो करोड़ रुपए मिलते हैं। एक साल पहले तक आबकारी राजस्व करीब छह हजार करोड़ रुपए था. इसे अब करीब दोगुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने बिलासपुर जिले में शराब दुकानों का जायजा लिया तो यह बात प्रमुखता से सामने आई कि शराब दुकानों में ग्राहकों की पसंद के ब्रांड नहीं है. इस वजह से बिक्री प्रभावित हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb