सज धज कर आई और शादी समारोह से ले उड़ी रुपयों भरा बैग, मचा हडकंप, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी महिला की तलाश जारी
She came dressed up and took away a bag full of money from the wedding ceremony, created a stir, the incident was captured in CCTV camera, search for the accused woman continues.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के दर्रीपारा निवासी सत्येंद्र चौधरी की बेटी पूजा चौधरी की शादी होटल आदित्य ज्योति दर्रीपारा में 3 दिसंबर को थी. रात में पार्टी के दौरान लोगों के दिए गिफ्ट के पैसों को एक बैग में रखा गया था. शादी समारोह की भीड़ में एक युवती पहुंची और स्टेज के पास रखे गए रुपए और लिफाफों से भरा बैग लेकर भाग गई.
घटना की खबर पूजा चौधरी के भाई पवन चौधरी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई है. रिपोर्ट में पवन चौधरी ने बताया कि बैग में घर वालों के द्वारा दिया गया करीब एक लाख 40 हजार रुपए नगद और गिफ्ट में मिले लिफाफे थे. कुल रकम तीन लाख से ज्यादा हो सकती है. मणिपुर पुलिस ने धारा 303(2) का जुर्म दर्ज किया है.
सज धज कर लाल रंग के जरी बॉर्डर लगे सूट में शादी के रिसेप्शन में शामिल हुई. उसने मौका देखते ही समारोह में भेंट में मिले रुपयों से भरा बैग उठाया और करीब करीब दौड़ते हुए भाग गई.
समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी और प्रवेश द्वार पर लगे कैमरे में उसकी यह हरकत कैद हो गई है. वर वधु दोनों ही पक्ष के लोग उसकी पहचान नहीं कर पाए. जिससे जाहिर है कि ये कोई शातिर लड़की है. जो सज धज कर शादी के मेहमानों में शामिल हुई और अपनी करामात कर गई. पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है. संबंधित पक्ष का कहना है कि बैग में तीन लाख तक की रकम हो सकती है.
सीसीटीवी कैमरे में नजर आई संदिग्ध युवती
रुपए से भरा बैग गायब होने पर समारोह स्थल पर खोजबीन की गई. लेकिन बैग का पता नहीं चला. शादी होने के बाद शादी समारोह की रिकॉर्डिंग और बाहर निकलने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध युवती नजर आई. वो शादी समारोह से भागते हुए बाहर निकली थी.
संदेही की पहचान की कोशिश
संदिग्ध युवती की पहचान वर और वधु दोनों पक्ष के लोग नहीं कर सके. युवती पार्टी ड्रेस में विवाह समारोह में पहुंची थी और भागते हुए वापस जाते दिखी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



