तोड़फोड़ का विरोध करने पर पार्षद का बेटा गिरफ्तार, जेसीबी पर चढ़कर काम रुकवाया, हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए थाने ले गई पुलिस

Councillor's son arrested for opposing demolition, stopped the work by climbing on JCB, police took him to the police station by dragging him by his hands and legs

तोड़फोड़ का विरोध करने पर पार्षद का बेटा गिरफ्तार, जेसीबी पर चढ़कर काम रुकवाया, हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए थाने ले गई पुलिस

रायगढ़ : मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर मोहल्लेवासी और विपक्ष के नेता विरोध करते आ रहे हैं. वहीं रविवार को एक वीडियो सामने आया. जिसमें वार्ड नंबर 29 तोड़फोड़ का विरोध करते नजर आया. जिसे बाद में पुलिस उठाकर ले गई. मोहल्ले के कुछ लोग पार्षद जानकी भारद्वाज का बेटा रामजाने भारद्वाज पर आरोप लगाने लगे कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर कागजों में उसने भी हस्ताक्षर किया है और लाखों रुपए ले लिया है.
जिसकी जानकारी लगने के बाद रामजाने भारद्वाज मौके पर पहुंच गया और जेसीबी पर चढ़कर तोड़फोड़ का विरोध करने लगा और चिल्लाकर कहने लगा कि उसके उपर आरोप लगाया जा रहा है. जबकि मैं वार्डवासियों के साथ हूं. जिसके बाद पुलिस के जवानों को उसे पकड़ने का निर्देश दिया गया और पुलिस के जवानों ने उसे जेसीबी से नीचे उतारा.
इसके बाद घसिटते हुए उसे उठाने लगे और दोनों पैर और हाथ को पकड़कर उसे उठा लिया. जिसे वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है. इसके बाद उसे थाना ले जाने लगे. ऐसे में वह चीख-चीखकर कहने लगा कि वह वार्डवासियों के साथ है और उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने उसे दोपहिया बाइक पर बैठाकर जूटमिल थाना ले आई और मामले में उसके खिलाफ 151 के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB