लड़की को देखकर डोला राजकुमार का दिल, स्कूटी सवार लड़की को दिया फ्लाइंग किस, Video बना सोशल मीडिया पर अपलोड, आरोपी गिरफ्तार
Rajkumar's heart was shaken after seeing the girl, he gave a flying kiss to the girl riding a scooter, the video was uploaded on social media, the accused was arrested
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला सुरक्षा को लेकर एक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है. स्कूटी से अकेले घर लौट रही लड़की को एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की. युवती ने साहस दिखाते हुए पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जिसमें आरोपी उसे फ्लाइंग किस करता नजर आ रहा है. इसके अलावा गार्डन से लौट रही लड़कियों से भी बदसलूकी की गई. यह मामला राजगामार और सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर एक लड़की स्कूटी से घर जा रही थी. वह डुमरडीह पुल के पास पहुंची थी. तभी एक बाइक सवार कोरबा के घोटमार थाना क्षेत्र के करतला का रहने वाला राजकुमार राठिया उम्र 24 साल भी वहां पहुंचा. उसने लड़की को देखकर पहले बाइक धीमी की. युवती से अश्लील हरकतें करने लगा.
इस दौरान लड़की ने इसका विरोध किया. तब भी युवक नहीं माना. इसके बाद परेशान होकर लड़की ने मोबाइल से आरोपी की हरकतों का वीडियो बना लिया. जिसमे आरोपी युवक वीडियो में स्कूटी सवार युवती को फ्लाइंग किस देता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो बनाने के बाद लड़की घर पहुंची और अपनी आपबीती परिजनों को बताई. इसके बाद परिजन युवती को अपने साथ लेकर राजगामार पुलिस चौकी पहुंचे. जहां आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी राजकुमार राठिया को पुलिस ने करतला गांव में छापेमारी की. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कोरबा में महिला सुरक्षा को लेकर एक और मामला सामने आया है. रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे सीएसईबी चौकी क्षेत्र में अप्पू गार्डन से लौट रही कुछ युवतियों के साथ बाइक सवार युवकों ने अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए. युवतियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की. लेकिन आरोपी भाग निकले.
पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और लोगों से अपील की है कि महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अभद्रता की खबर फौरन नजदीकी थाने में दें. कोरबा जिले में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. इसलिए सतर्कता और मदद बेहद जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



