थाने लाया गया ओवरलोड ट्रक बना मुसीबत, जमीन फाड़कर धंसा वाहन, थाना में मचा हड़कंप, रायपुर में आधारभूत संरचना पर उठे सवाल
The overloaded truck brought to the police station became a problem, the vehicle broke the ground and sank, there was a commotion in the police station, questions were raised on the infrastructure in Raipur
रायपुर : राजधानी रायपुर के आज़ाद चौक थाना परिसर में सोमवार दोपहर एक विचित्र और चिंताजनक घटना सामने आई. जब एक ओवरलोड ट्रक कार्रवाई के बाद थाने लाया गया और वहां अचानक जमीन धंस गई. ट्रक अपने भारी वजन के चलते थाना परिसर की पक्की जमीन को फाड़ते हुए उसमें धंस गया. इस घटना ने न सिर्फ प्रशासन को हैरान कर दिया. बल्कि थाना परिसर की आधारभूत संरचना की खामियों और ओवरलोड वाहनों की खतरनाक हकीकत को भी उजागर कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमन झा के निर्देश पर की गई थी. लंबे समय से क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं. जिससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरा बना हुआ था. इसी कड़ी में आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक अत्यधिक भार ढो रहे ट्रक को रोका गया और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे थाना परिसर लाया गया.
जब ट्रक को थाना परिसर में खड़ा किया गया. तब उसकी अत्यधिक भार क्षमता के कारण कुछ ही देर में परिसर की जमीन ध्वस्त हो गई और ट्रक का पिछला हिस्सा नीचे धंस गया. थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन ट्रक के धंसने से थाना परिसर की जमीन को काफी नुकसान हुआ है. घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और शहरी बुनियादी ढांचे की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—अगर एक सरकारी भवन का परिसर भारी वाहन का भार नहीं सह सकता, तो शहर की अन्य सड़कों, पुलों और सार्वजनिक संरचनाओं की हालत कितनी गंभीर होगी? रायपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहर में आधारभूत संरचना की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर इस घटना ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है.
फिलहाल तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ज़मीन की गुणवत्ता की जांच कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अब और सख्त कदम उठाए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



