फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के वसूलीबाज बंटी और जितेन्द्र गिरफ्तार, करोड़ो की अवैध वसूली का मिला हिसाब, आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा
Bunty and Jitendra, the extortionists of absconding history-sheeter Tomar brothers, were arrested, accounts of illegal extortion of crores were found, the accused made a big disclosure
रायपुर : रायपुर पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी तोमर बंधुओं की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास करने के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा कर उन पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में 15 जून 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को तोमर बंधुओं के सहयोगी बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू जो इनके ब्याज के काम की देख-रेख करते हैं के बारे में जानकारी मिली. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू की पतासाजी करते हुए दोनों को पकड़ा गया.
पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि वह विगत दो साल से रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर उनके लिये ब्याज वसूली मैनेजर का काम करता है, जिसके लिये मोबाईल में विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया गया है. जिसमें ब्याज की वसूली होती है और पूरा लेखा जोखा इसी के द्वारा संचालित किया जाता है. जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था उसको तोमर बंधुओं द्वारा धमकी दिया जाता था.
आरोपी बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा.न्या.स., छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम में कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी -
01. बंटी सहारे पिता अशोक सहारे उम्र 36 साल निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर
02. जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू पिता बिसनाथ देवांगन उम्र 24 साल पता शीतला पारा सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार हाल पता भगत सिंह चौक थाना टिकरापारा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



