आज डुडुमचुवा में लगेगा ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर, 17 से 27 जून तक ग्रामीणों को मिलेगा सरकारी योजनाओ का लाभ

Today, Gram Utkarsh Abhiyan camp will be held in Dudumchuva, from 17 to 27 June, villagers will get the benefit of government schemes

आज डुडुमचुवा में लगेगा ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर, 17 से 27 जून तक ग्रामीणों को मिलेगा सरकारी योजनाओ का लाभ

महासमुंद/सरायपाली : संवाददाता सौरभ सतपथी - विकासखंड सरायपाली के ग्राम डुडुमचुवा में 17 जून को सुबह 10 बजे ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसके बारे मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता चौबे (ias) के द्वारा विकासखंड के सभी विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक जनपद पंचायत भवन सरायपाली में लिया गया.
जिसमें एसडीएम श्रीमती चौबे द्वारा बताया गया कि भारत जनजातिय मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योजना क्रमशः जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. जिसमें विकासखंड के चिन्हित गांव में 17 जून से 27 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसकी शुरुआत ग्राम डुडुमचुवा से की जाएगी.
इस शिविर में ग्राम मोहनमुंडा, काकेनचुवा, मौहाडीपा और कोसमपाली के ग्रामीण इस शिविर का लाभ लेंगे. इस शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग, जाति प्रमाण पत्र, आदिवासी प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन खाता, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रोजगार और आजीविका योजनाएं, महिला एवं बाल विकास कल्याण बीमा आदि तैयार किया जाएगा. एसडीएम द्वारा अपील किया गया है कि उपरोक्त ग्राम के संबंधित हितग्राही इस योजना का लाभ जरुर लेवे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB