छत्तीसगढ़ में गुंडों के हौसले बुलंद, पुरानी रंजिश के चलते 15 बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चे के साथ मारपीट, एसपी से शिकायत
Thugs are emboldened in Chhattisgarh; 15 miscreants entered a home and assaulted women and children due to an old rivalry; a complaint has been filed with the Superintendent of Police.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीतामढ़ी में गुंडों का तांडव देखने को मिला. जहां 15 से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों की पिटाई की. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार कोतवाली थाना और एसपी ऑफिस पहुंचा. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते आरोपी घर में लाठी-डंडों से लैस होकर सीतामढ़ी स्थित नैना गोस्वामी के घर पहुंचे. वे दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता की और बच्चों तक को नहीं बख्शा.
इस दौरान नैना गोस्वामी, उसकी बहन, बच्चों और जीजा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप है. इस वारदात में नैना गोस्वामी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हुईं हैं. शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए.
इस वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपियों की बर्बरता दिखाई दे रही है. मारपीट के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने और एसपी ऑफिस में शिकायत की. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है. यह घटना CCTV में कैद हो गई. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



