युवक को जान से मारने की दी धमकी, दहशत में किया सुसाइड, खुदकुशी के लिए उकसा रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Youth threatened to kill committed suicide in panic police arrested 3 accused who were instigating suicide and sent them to jail
जांजगीर-चांपा : खुदकुशी के लिए उकसाने वाले 3 आरोपियों को थाना जांजगीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मृतक प्रकाश महानंद निवासी खडपडी पारा जांजगीर 16 सितम्बर 2024 को विसर्जन करने गया था जो विजर्सन करने बाद वापस घर आया उसके बाद कपड़ा बदल कर मोहल्ले तरफ धुमने चला गया था रात करीब 11 बजे मोहल्ले के अरुण दास महंत उर्फ फेंकु, जितेन्द्र दास महंत, प्रभात यादव उर्फ गदा उसके घर आए और गंदी गंदी गाली-गलौच करते हुये प्रकाश महानंद कहा कि उसे बाहर निकालो उसे जान से मारेंगे. कहकर धमकी देते हुये प्रकाश महानंद को खोज रहे थे. कुछ देर के बाद वे तीनों वहां से चले गए. रात करीब 12 बजे प्रकाश महानंद घर आया और अपने कमरे में जाकर कमरा का दरवाजा बंद कर लिया और पंखा में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा लिया इस रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया.
मर्ग जांच, घटना स्थल निरीक्षण परिजन और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी अरुण दास महंत उर्फ फेंकु, जितेन्द्र दास महंत, प्रभात यादव उर्फ गदा के द्वारा गाली गलौच कर मारपीट करने और जान से मारने के लिये खोजने और प्रताड़ित किये जाने की वजह से प्रकाश महानंद फांसी लगाकर खुदकुशी करना पाया गया. जो आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कमांक 749/24 धारा 108 3(5) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया.
जांच के दौरान आरोपी अरुण दास महंत उर्फ फेंकु, जितेन्द्र दास महंत, प्रभात यादव उर्फ गदा को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर बयान लिया. जिन्होने अपने अपने बयान में दिनांक घटना को मृतक के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देना और मारपीट करने की बात कहते हुए अपना-अपना जुर्म कबुल किया. और मारपीट करने में इस्तेमाल डण्डा को बरामद किया गया. आरोपियों को गिरफ्तार 23 सितम्बर 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, आर. वीरेंद्र भैना का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



