15 दिसंबर से लापता युवक की तालाब में सड़ी-गली हालत में मिली लाश, इलाके में मचा हडकंप, कत्ल-खुदकुशी या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस

The body of a youth missing since December 15 was found in a pond in a rotten state, causing panic in the area, murder, suicide or accident?, police engaged in investigation

15 दिसंबर से लापता युवक की तालाब में सड़ी-गली हालत में मिली लाश, इलाके में मचा हडकंप, कत्ल-खुदकुशी या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ के चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में तैरता हुआ एक युवक का सड़ी गली हालत में शव मिला है. जिससे इलाके में हडकंप मच गया है. मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने देखा कि चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में शव तैर रहा है. जो कि बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में था. खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर शिनाख्त में करने में जुटी.
इस दौरान मृतक की पहचान करण दिनकर उम्र 35 साल के रूप में की गई. उसके घर से 200 मीटर के दूरी पर ही शव मिला है. मृतक करण दिनकर के परिजनों ने पामगढ़ थाने में 15 दिसंबर को लापता उन्होंने की जानकारी दी गई थी. 21 दिनों के बाद युवक का शव बरामद किया गया है. परिजनों ने बताया कि करण दिनकर रोजी मजदूरी का काम करता था और नशे का आदी था.
थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि शव का फॉरेंसिक टीम से जांच कराया गया है. जिसमें हत्या होने वाली कोई निशान नहीं मिले हैं. वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI