राजमिस्त्री की मिली लाश का खुलासा, पुत्र ही निकला हत्यारा, पारिवारिक विवाद के चलते हत्या, आरोपी हिमांशु गिरफ्तार
Mason's body found revealed, son turns out to be the murderer, murder due to family dispute, accused Himanshu arrested
कोरबा : कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक तिरिथ राम यादव उम्र 49 साल पेशे से राजमिस्त्री थे और परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिला में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई इलाके में राजमिस्त्री तिरिथ राम यादव उम्र 52 साल पर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच धारदार हथियार से हमला किया गया. जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. गंभीर रुप से घायल तिरिथ राम की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की.
वारदात के बाद जब डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. तो वह सैंपल लेकर सीधे मृतक के बेटे हिमांशु उर्फ सिक्की यादव उम्र 23 साल तक पहुंचा. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर हिमांशु की भाव-भंगिमा बदल गई और आखिरकार वह टूट गया. पूछताछ में उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया.
बताया जा रहा है कि मृतक तिरिथ राम और उनके बेटे हिमांशु के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे. तिरिथ राम की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और वे तीन बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले निभा रहे थे. उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है. जबकि छोटा परिवार एक बेटा और छोटी बेटी उनके साथ ही रहता था.
इस दर्दनाक वारदात से बांकी मोंगरा क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है. पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



