ससुराल में प्यार का इजहार पड़ा भारी, पत्नी को I LOVE YOU बोलने पर साले नाराज, सालों ने जीजा की कर दी बेदम पिटाई, जान से मारने की धमकी
Expressing love at in-laws' house proved costly; brother-in-law was angry when he said 'I love you' to his wife. Brother-in-law beat him mercilessly and threatened to kill him.
बिलासपुर : बिलासपुर में एक युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था. जहां उसने अपनी पत्नी को आई लव यू कहा और घर चलने की बात कही. इस पर उसका साला भड़क गया और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने जीजा की पिटाई कर दी. सीपत पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम परसाही निवासी मदन लाल राजगीर ड्रायवरी का काम करता है. 19 मई की शाम करीब 5 बजे मदन लाल अपने दोस्त रोशन दास के साथ अपनी पत्नी सरस्वती को लेने ससुराल ग्राम नरगोड़ा गया था. ससुराल पहुंचकर उसने पत्नी से कहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता है और वापस घर ले जाने आया हूं आई लव यू...
इसी दौरान उसका साला संतोष गढ़वाल अपने साथ अमर और कमल के साथ वहां पहुंचा. उनको इस तरह आई लव यू’ बोलना और रोमांस करना जरा भी रास नहीं आया.
तीनों ने कहा कि अपनी बहन को तुम्हारे पास नहीं भेजेंगे और इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी. पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से मारपीट की. सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
राजिम ससुराल आए परिवार के घर में घुसे चोर
बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर स्थित श्याम परिसर में सूने किराये के मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिया. पीड़ित भुनेश्वर दुबे ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित गोपाल सिंह ठाकुर के मकान में किराये से रहते हैं और ड्रायवरी का काम करते हैं. 13 मई को वह पत्नी के साथ ससुराल राजिम गए थे. जहां उनकी सास मंदाकिनी दुबे की तबीयत खराब थी. 19 मई की शाम उनके मित्र ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी.
वापस आने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और रोशनदान भी क्षतिग्रस्त था. घर के अंदर अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था. जांच में सोने का झुमका, चैन, अंगूठियां, बाली, बिंदिया, चांदी की पायल व करधन सहित अन्य जेवर गायब मिले. खबर पर सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



