क्रिकेट सट्टे की लत ने ली युवा कारोबारी की जान, 1 करोड़ के कर्ज में डूबे व्यवसायी ने खाया जहर, 10 दिन में दूसरी मौत, लाखों-करोड़ों के सट्टा ने उजाड़े घर

Cricket betting addiction claimed the life of a young businessman. A businessman in debt of 1 crore consumed poison, the second death in 10 days. Millions of rupees worth of betting destroyed homes.

क्रिकेट सट्टे की लत ने ली युवा कारोबारी की जान, 1 करोड़ के कर्ज में डूबे व्यवसायी ने खाया जहर, 10 दिन में दूसरी मौत, लाखों-करोड़ों के सट्टा ने उजाड़े घर

जशपुर : क्रिकेट सट्टेबाजी की लत लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रही है. लाखों-करोड़ों रुपए के दांव लगाने वाले लोग कर्ज में डूब रहे हैं और हालात ऐसे बन रहे हैं कि वे खुदकुशी जैसा कदम उठा रहे हैं. अंबिकापुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां शहर के सद्भावना चौक निवासी एक युवा कारोबारी ने कथित तौर पर सट्टे में भारी नुकसान और कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पिछले 10 दिनों में शहर में यह दूसरी ऐसी घटना है.
मिली जानकारी के मुताबिक सद्भावना चौक निवासी आशीष गर्ग उम्र 43 साल आशीष जनरल स्टोर्स’ नामक दुकान का संचालन करता था. उसे क्रिकेट सट्टे की लत थी और वह लगातार इसमें बड़ी रकम हार चुका था. उसके ऊपर करीब 1 करोड़ रुपए का कर्ज हो गया था. रविवार को उसने जहर खा लिया. परिजन उसे नाजुक हालत में शहर के होलीक्रॉस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई.
परिजनों के मुताबिक आशीष का व्यापार भी ठीक नहीं चल रहा था. वह पिता से अलग पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
मृतक के भाई ने बताया कि आशीष पहले भी कुएं में कूदकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था. लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी. तब भी वह लाखों रुपए के कर्ज में डूबा हुआ था और पिता ने आर्थिक मदद की थी. लेकिन वह इस हालात से बाहर नहीं निकल सका.
उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर में पिछले 10 दिनों में क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े कारणों से खुदकुशी का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 8 मई को पुराना बस स्टैंड स्थित अंश ड्राईफ्रूट्स के संचालक संदीप अग्रवाल उम्र 40 साल ने भी जहर खाकर जान दे दी थी. उसने पिता और पत्नी के नाम दो सुसाइड नोट छोड़े थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t