राजिम-रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिला बेटे को देखने अस्पताल आए युवक का शव, इधर रेलवे पटरी के पास नाबालिग की लाश, हत्या की आशंका, हिरासत में संदिग्ध
Body of a young man—who had come to the hospital to visit his son—found on the Rajim-Raipur railway track; meanwhile, the body of a minor was discovered near the railway tracks elsewhere, raising suspicions of murder, with a suspect taken into custody.
राजिम-रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिला बेटे को देखने अस्पताल आए युवक का शव
अभनपुर : मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। राजिम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर बायपास ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह एक शव पड़ा देखा. शव की हालत इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस को मृतक के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर ट्रेन से टकराने के गंभीर निशान मिले.
घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसे मृतक की होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि ट्रैक के ठीक सामने स्थित सोनी मल्टी अस्पताल में मृतक का बेटा भर्ती था. मृतक अपने बेटे को देखने अस्पताल आया हुआ था. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि यह महज हादसा था या फिर आत्महत्या..
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मूल रूप से महासमुंद जिले के पचेड़ा क्षेत्र का रहने वाला था. जबकि उसका ससुराल ग्राम सिवनी में है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
रेलवे ट्रैक के पास मिली नाबालिग की लाश, हत्या की आशंका, हिरासत में संदिग्ध
राजनांदगांव : नांदगांव शहर के गौरीनगर इलाके में एक नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया. आज सुबह गौरीनगर इलाके में एक नाबालिग की संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई है. इधर दोपहर तक पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह गौरीनगर क्षेत्र के रेल्वे ट्रैक के पास एक नाबालिग युवक का संदिग्ध हालत में शव लोगों ने देखा. इस मामले को लेकर पुलिस को खबर दी गई. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि उक्त मृतक युवक गौरीनगर का ही रहने वाला है. इधर गौरीनगर इलाके में ही क्षेत्र के एक नाबालिग युवक की हत्या की घटना को लेकर लोगों में सनसनी बनी हुई है. पुलिस घटना को लेकर जांच को आगे बढ़ाते पूछताछ और अज्ञात आरोपियों की तलाश करते कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



