पिकनिक से लौटते समय खाई में गिरा 10 लोगों से भरा ऑटो, दो युवकों की मौत, 7 से ज्यादा घायल, मची चीख पुकार, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
An autorickshaw carrying 10 people fell into a ditch while returning from a picnic, killing two youths and injuring more than seven, causing widespread mourning and police investigating.
कोरबा : बालको थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 से ज्यादा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा सतरंगा मुख्य मार्ग पर पुल के नीचे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में करीब 10 युवक सवार थे. जो पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे. सभी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं. और उन्होंने कारीघाट क्षेत्र में पिकनिक मनाई थी. वापसी के दौरान ऑटो चालक ने वाहन पर कंट्रोल खो दिया. जिससे तेज रफ्तार में चल रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि कई युवक वाहन के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने हादसे की आवाज सुनकर फौरन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर प्राइवेट वाहनों की मदद से बालको अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल कुछ युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
मृतकों में खरमोरा निवासी सत्यम यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 20 साल का नाम सामने आया है. दूसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है. घायलों में विष्णु कंवर उम्र 19 साल, भवानी कंवर उम्र 22 साल, नीरज कुमार उम्र 23 साल, वासु कंवर उम्र 20 साल सहित अन्य युवक शामिल हैं. सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं.
हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. जहां माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जिला अस्पताल चौकी से मिली खबर के आधार पर बालको थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठी थी और चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस हादसे का कारण बनी. मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हाडा हुआ. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



