गंभीर आरोप में जेल जा चुके कबीरधाम के लापता प्रधान आरक्षक की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लाश मिलने से महकमे में मचा हड़कंप, बाइक बरामद, जांच में जुटी पुलिस
The missing head constable of Kabirdham, who had been jailed on serious charges, died under suspicious circumstances. The body found hanging from a tree caused a stir in the department. The bike was recovered and the police are investigating.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिलें में प्रधान आरक्षक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. हेड कांस्टेबल पिछले दो दिनों से लापता था. जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी. मृतक की पहचान बहादुर सिंह मेरावी 38 साल के रूप में की गई. मृतक जवान ग्राम रेंगाखार का रहने वाला था और वर्तमान में पुलिस लाइन कबीरधाम में रह रहे थे. दुष्कर्म केस में हेड कॉन्स्टेबल जेल भी जा चुका था.
मिली जानकारी के मुताबिक बहादुर सिंह मेरावी कबीरधाम एसआईबी शाखा में पदस्थ थे. वर्तमान में उन्हें पुलिस मुख्यालय रायपुर में अटैच किया गया था. हेड कांस्टेबल के परिजनों के मुताबिक पिछले दो दिनों से अपनी मोटरसाइकिल के साथ लापता थे. परिजन तलाश कर रही रहे थे. इसी बीच रविवार की सुबह लालपुर खार क्षेत्र के पेड़ पर लटकी लाश मिली.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयापेड़ पर मौके से मृतक की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. पेड़ पर फिलहाल हेड कांस्टेबल ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था. इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा.
बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में जेल भी जा चुका था. जमानत पर रिहा होने के बाद उसे रायपुर पीएचक्यू में अटैच किया गया था. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात कह रही है.
मृतक हेड़ कांस्टेबल बहादुर सिंह मेरावी को कबीरधाम पुलिस एक साल पहले शादी के मंड़प से गिरफ्तार की थी. दरअसल मृतक का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था और उसे छोड़कर शादी कर रहा था, युवती के शिकायत पर कबीरधाम पुलिस ने बहादुर सिंह को शादी के दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद वापस बहाल हुआ और रायपुर पीएचक्यू में अटैच था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



