तालाब में मिला लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़के का शव, सिर पर चोट के निशान, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Body of a missing 16-year-old boy found in a pond; signs of injury on the head. The incident has caused a stir in the village. Police have launched an investigation and are awaiting the post-mortem report.

तालाब में मिला लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़के का शव, सिर पर चोट के निशान, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खटियापाटी गांव में तालाब में 16 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सुजल गेंडरे पिता संतराम गेंडरे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुजल एक दिन पहले से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तालाब की झाड़ियों में शव फंसा हुआ मिला. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
मौके से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. फिलहाल हत्या की आशंका समेत अन्य पहलुओं पर जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
घटना से परिवार में दुख का माहौल है. गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान होने की बात सामने आई है. इस वजह से उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, चोट किस कारण लगी और उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी साफ नहीं है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
.