कैबिनेट मंत्री व सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी जयप्रकाश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Objectionable comments were made on the Instagram account of Cabinet Minister and Satnami community religious leader Guru Khushwant Saheb; the accused, Jaiprakash, has been arrested and sent to jail.
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सतनामी समाज के लोगों में नाराजगी थी. समाज के प्रतिनिधियों ने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आरोपी जयप्रकाश निराला पिता नंदकुमार निराला उम्र 30 साल ने सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी की थी. जिससे सतनामी समाज के लोगों में नाराजगी थी. समाज के प्रतिनिधियों ने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
71 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा के पोस्ट पर की गई टिप्पणी
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@gurukhuswant) पर चंदखुरी से आरंग तक निकाली गई 71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा से संबंधित पोस्ट अपलोड की गई थी. इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में jai_praksh_official_ नामक इंस्टाग्राम आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं. शिकायत के मुताबिक इन टिप्पणियों में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ सतनामी समाज के खिलाफ भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया.
17 अगस्त को दर्ज हुई एफआईआर
सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश बघेल ने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी. पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 196 और 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस जांच के दौरान टिप्पणी करने वाले आरोपी की पहचान रायपुर के कचना हाउसिंग पुलिस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



