घर में घुसकर मां बेटी की बेरहमी से हत्या, शवों को दबाकर सबूत मिटाने की कोशिश, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने घर किया सील

Mother and daughter were brutally murdered inside their house, an attempt was made to destroy evidence by burying the bodies, the double murder spread sensation in the area, police sealed the house

घर में घुसकर मां बेटी की बेरहमी से हत्या, शवों को दबाकर सबूत मिटाने की कोशिश, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने घर किया सील

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां गायत्री मंदिर के पास दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है, इस डबल मर्डर की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में से एक का नाम उर्मिला सिदार और दूसरी का नाम पुष्पा बताया जा रहा है. दोनों मां बेटी हैं. बीती रात घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी गई है. वारदात की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंच गई. और जांच कर रही है. 
घटनास्थल पर रायगढ़ एसपी समेत डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है और सुराग जुटाने में जुटी हुई है. पूरे क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. इस डबल मर्डर ने पूरे पुसौर क्षेत्र को दहला दिया है और आसपास के इलाकों में भी डर का माहौल बन गया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतका अपने दो बेटियों के साथ घर में रहती थी. लेकिन उसकी एक बेटी किसी वजह से कल रात में घर में नहीं थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB