2 दिन पहले घर से निकला युवक, जंगल में एक ही फंदे से लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, लड़की की नहीं हो पाई पहचान
The young man left home 2 days ago, girlfriend and boyfriend were found hanging from the same noose in the forest, the girl could not be identified
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विश्नुदाव साय के गृह जिला सूरजपुर में जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटोरी चौकी इलाके में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक ही फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक बृज नगर का रहने वाला छोटू सिंह उम्र 20 साल 26 अप्रैल को अपने घर से निकला था. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जिसके शव को गांव वालों ने पहचान लिया. वही दूसरी तरफ़ युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. न तो गांव में कोई उसे पहचानता है, न ही आस-पास के इलाकों में उसकी कोई जानकारी मिली है. सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल कर पहचान की कोशिश की जा रही है. युवक के परिजन भी युवती की शिनाख्त नहीं कर सके हैं.
घाघी कोन्हा जंगल में दोनों ने एक ही चुन्नी से बने फंदे में फांसी लगा लिया. सोमवार सुबह दोनों के शव को बरामद कर लिया गया. फिलहाल दोनों ने किस कारण साथ मरने का फैसला किया. इस की जांच की जा रही है. वही पुलिस सूत्रों कि माने तो शवों की हालत से आत्महत्या का मामला लग रहा है.
लेकिन मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला जिसके चलते पुलिस प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या और अन्य एंगल से जांच कर रही है. वही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है साथ ही युवती कौन थी इसका अब तक पता नहीं चल पाया है. न तो गांव में कोई उसे पहचानता है. न ही आस-पास के इलाकों में उसकी कोई जानकारी मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



