पिता ने नौजवान बेटे को टंगिया से वार कर उतारा मौत के घाट, नशे की लत बनी कत्ल की वजह, आरोपी धरमदास गिरफ्तार, जांच मे जुटी पुलिस

Father killed his young son by hitting him with a tangia, drug addiction was the reason for the murder, accused Dharamdas arrested, police engaged in investigation

पिता ने नौजवान बेटे को टंगिया से वार कर उतारा मौत के घाट, नशे की लत बनी कत्ल की वजह, आरोपी धरमदास गिरफ्तार, जांच मे जुटी पुलिस

महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थानाक्षेत्र मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने आपसी विवाद मे अपने ही पुत्र की टंगिया से वार कर हत्या कर दी. पिता के इस खौफनाक वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है. खबर पर मौके पर पहुंची बसना पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच मे जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पररापाट के धरमदास मानिकपुरी उम्र 45 साल का अपने बेटे से बीती रात विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने टंगिया से अपने ही बेटे पर वार कर दिया. जिससे बेटे कमलदास मानिकपुरी उम्र 19 साल की मौत हो गई.
खबर पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच मे जुटी है. पुलिस ने पिता धरमदास मानिकपुरी को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक नशे का लत विवाद का कारण बना. पिता के इस खौफनाक वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB