सन्डे मनाने गए दोस्तों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में डूबे दो युवकों में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी, मोहल्ले में मातम का माहौल

A tragic accident happened with the friends who went to celebrate Sunday, the body of one of the two youths who drowned in the river was recovered, the search for the other continues, an atmosphere of mourning in both the families

सन्डे मनाने गए दोस्तों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में डूबे दो युवकों में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी, मोहल्ले में मातम का माहौल

रायपुर : खारून नदी के काठाडीह सात पाखर डैम में दो युवकों के  डूबने की खबर है. नदी में डूबे दो युवकों में से एक की बॉडी बरामद कर ली गई है. जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है. रेस्क्यू अभियान चलकर आज सुबह अर्जुन यादव की बॉडी बरमाद की गई. वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा जारी है. यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक अर्जुन और भूपेश ने अपने दोस्तों के साथ संडे एन्जॉय करने के लिए प्लानिंग की. सभी नहाने के लिए काठाडीह सात पाखर डैम पहुंचे थे. नहाने के दौरान अचानक दोनों नदी में डूब गए. अर्जुन यादव उम्र 18 साल नवा रायपुर का निवासी था. जबकि भूपेश भूडे लाभांडी जोरा का निवासी है.
स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और दूसरे की खोज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB