जंगल में भालू का जानलेवा हमला, तेंदूपत्ता बांधने रस्सी तोड़ने गए युवक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, वन विभाग ने किया सावधानी बरतने की अपील

Deadly bear attack in the forest, the condition of the youth who went to break the rope to tie tendu leaves is critical, referred to Raipur, the forest department appealed to be cautious

जंगल में भालू का जानलेवा हमला, तेंदूपत्ता बांधने रस्सी तोड़ने गए युवक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, वन विभाग ने किया सावधानी बरतने की अपील

गरियाबंद : गरियाबंद डोंगरी गांव के जंगल में तेंदूपत्ता बांधने वाली रस्सी को तोड़ने गए कमार पर भालू ने हमला कर दिया. इस दर्दनाक घटना से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और भालुओं के बढ़ते खतरे पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरी गांव निवासी राय सिंह कमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता बांधने के काम के लिए गया था, वह टोनही नाले के पास स्थित जंगल में रस्सी तोड़ने की कोशिश कर रहा था. तभी अचानक झाड़ी के पीछे छिपे  मादा भालू जिसके साथ उसके दो शावक भी थे. जंगली भालू ने उसे दबोच लिया. राय सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष किया. लेकिन भालू के पंजों और दांतों से उसे गहरे जख्म आए. राय सिंह के पत्नी और बच्चों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. राय सिंह की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसके बाद भालू वहां से भाग निकला.
भालू के हमले से राय सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. साथ ही भालू ने उसके हाथ-पांव पर भी हमला किया. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. और इलाज जारी है. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया.
वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में जाने से पहले सतर्कता बरतने की अपील की है. तेंदूपत्ता सीजन के दौरान इस तरह के हमले बढ़ने की आशंका रहती है. फिलहाल भालू के मूवमेंट पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है. इधर वन विभाग ने राय सिंह कमर को जल्द ही मुआवजा देने की बात भी कही है.
इस दर्दनाक घटना से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और भालुओं के बढ़ते खतरे पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. डोंगरी गांव और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने जंगल में बढ़ते जंगली जानवरों की गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि तेंदूपत्ता सीजन के चलते बड़ी तादाद में ग्रामीण जंगलों में जाते हैं. ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB