दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरी के लिए जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत, ड्राइवर वाहन छोड़ हुआ फरार

Painful road accident, a bus hit a woman going for work, she died on the spot, the driver fled leaving the vehicle

दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरी के लिए जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत, ड्राइवर वाहन छोड़ हुआ फरार

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी के लिए पैदल जा रही महिला की बस की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक काठाकोनी पुल के पास 50 साल की विंध्यासर निवासी लक्ष्मीनबाई वस्त्रकार अपने पति शिवकुमार के साथ मजदूरी करने के लिए काठाकोनी जा रही थी. दोनों पति-पत्नी पैदल रास्ता तय कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आ रही दीप ट्रेवल्स की बस नम्बर CG 10 G 0323 ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मीनबाई की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही  पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरु कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.  फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB