मिक्सर मशीन की बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 10 लोग घायल, वाहन के उड़े परखच्चे, एक टायर खेत में जा गिरा
A high speed car full of wedding guests collided with a mixer machine, 10 people were injured in the accident, the vehicle was blown to pieces, one tire fell into the field
कोरबा : कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई. उमरेली सिवनी मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. कार में 10 लोग सवार थे. सभी एक ही परिवार के थे, शादी से लौट रहे थे. बाकी लोग घायल हुए है. यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र उमरेली सिवनी मुख्य रोड पर हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक कार चांपा से कोरबा की तरफ आ रही थी. इसी दौरान सामने से मिक्सर मशीन से टकरा गई. ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है. इसके साथ ही कार 7 सीटर थी लेकिन 10 लोग बैठे थे. वहीं, मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की तरफ जा रही थी. इस हादसे के बाद 112 और 108 को खबर दी गई। सभी घायलों को चांपा स्थित अस्पताल ले जाया गया.
हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और चालक को आई झपकी बताई जा रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार का एक पहिया उखड़कर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



