लापता नाबालिग बेटी को खोजने के बदले मांगी 30 हजार की रिश्वत, मां ने दिया 20000, वीडियो वायरल होने पर एएसआई हेमंत पाटले सस्पेंड

ASI Hemant Patel suspended after video went viral after he demanded a bribe of Rs 30,000 to find his missing minor daughter, mother gave him Rs 20,000

लापता नाबालिग बेटी को खोजने के बदले मांगी 30 हजार की रिश्वत, मां ने दिया 20000, वीडियो वायरल होने पर एएसआई हेमंत पाटले सस्पेंड

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी की रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिससे पुलिस महकमे की छवि को धक्का लगा है. वीडियो में एक एएसआई (ASI) नाबालिग लड़की की बरामदगी के एवज में उसके परिजनों से 20,000 रुपये की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.​ एएसआई हेमंत पाटले को निलंबित कर दिया गया. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक 16 साल की नाबालिग लड़की पिछले चार महीने से लापता थी. परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरु की.पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है. बेटी के राजस्थान में होने का पता चलने के बाद पीड़ित मां पुलिस थाने जाकर पुलिस अधकारियों से बेटी को लाने की मिन्नते कर रही थी.
 ASI हेमंत पाटले ने लड़की की बरामदगी के लिए परिजनों से तीस हजार रुपए की मांग की गई. पीड़िता ने बेटी को वापस पाने की चाह में बीस हजार रुपए एएसआई को दे भी दिए. इसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.​ वीडियो में पाटले को नाबालिग की बरामदगी के लिए उसकी मां से टीम के साथ राजस्थान जाने के लिए रकम मांगते हुए देखा गया.
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और एएसआई हेमंत पाटले को निलंबित कर दिया. उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को जल्द बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं.
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि लोकेशन मिलने के बाद बेटी को वापस लाने के नाम पर यह रकम ली गई है. जो अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है.
फिलहाल, पीड़िता अब भी अपनी बेटी की बरामदगी की आस लगाए बैठी है. पुलिस विभाग द्वारा इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे. इस पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB