हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कोयला लोड ट्रेलर पलटा, बहन के लिए मोमोज लेकर लौट रहे 2 सगे भाइयों की दबकर मौत, पसरा मातम, गहरे गड्ढे बने हादसे की वजह

Tragic highway accident: A coal-laden trailer overturned, crushing two brothers to death as they were returning with momos for their sister; deep potholes caused the accident, plunging the family into mourning.

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कोयला लोड ट्रेलर पलटा, बहन के लिए मोमोज लेकर लौट रहे 2 सगे भाइयों की दबकर मौत, पसरा मातम, गहरे गड्ढे बने हादसे की वजह

बिलासपुर/रतनपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. बहन के लिए मोमोज लेकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की कोयले से लदे ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा घुसा. बताया जा रहा है कि हाईवे के किनारे पहिया धंसने की वजह से ड्राइवर ट्रेलर पर कंट्रोल खो बैठा. जिसके बाद वाहन पलट गया.
उसी दौरान दोनों भाई मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. दोनों रास्ते में अपनी बहन के लिए मोमोज लेकर जा रहे थे. अचानक पलटे ट्रेलर नम्बर CG 12 BH 2296 की चपेट में आने से दोनों युवक उसके नीचे दब गए. हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 
हादसे किखाबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. भारी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
चश्मदीदों के मुताबिक हाईवे किनारे नाली निर्माण कार्य के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे. इसी दौरान ट्रेलर का पहिया गड्ढे में धंस गया और वाहन असंतुलित होकर पलट गया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बहन के लिए मोमोज लेकर निकले दोनों भाइयों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है.
बता दें कि बेलतरा निवासी दो सगे भाई-  संदीप रजक उम्र 23 साल और उसका छोटा भाई प्रदीप रजक उम्र 16 साल जो ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे. दोनों अपने परिवार के साथ बेलतरा के पास स्थित बेलपारा गांव में रहते थे. संदीप ट्रेलर ड्राइवर था, जबकि प्रदीप मैकेनिक का काम करता था. संदीप और प्रदीप अपने परिवार के सहारे थे। पिता के मौत के बाद दोनों भाई अपनी मां और बहन की जिम्मेदारी उठा रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t