गांधी जयंती पर CM विष्णुदेव साय ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, खादी के कपड़े खरीदी पर 25% छुट, पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान, ली स्वच्छता शपथ
On Gandhi Jayanti CM Vishnudev Sai took part in the cleanliness campaign got 25 discount on the purchase of Khadi clothes police personnel did shramdaan took the cleanliness oath
रायपुर : गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सीएम ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ के तहत झाड़ू भी लगाई. राज्य सरकार ने खादी के वस्त्र खरीदने वाले नागरिकों के लिए 25% की सब्सिडी देने का एलान किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी. जिससे अधिक से अधिक लोग इस स्वदेशी कपड़े का चयन कर सकें. खादी न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है. बल्कि यह देश की सांस्कृतिक धरोहर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है.
इस कदम के जरिए, सरकार न केवल खादी के उत्पादों की बिक्री को बढ़ाने का प्रयास कर रही है. बल्कि स्थानीय कारीगरों और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का भी लक्ष्य रखती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंनेे अपने संदेश में कहा है कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान था.
उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया. शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया. साय ने कहा कि शास्त्री जी के विचार और जीवन मूल्य सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नई दिल्ली : आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. उनकी याद में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें याद किया जा रहा है और आदर्शों पर चर्चा हो रही है. बुधवार की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी का योगदान कभी नहीं भूला जा सकता. पीएम ने एक्स पर लिखा कि पूज्य बापू का जीवन और सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित आदर्श हमेशा देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों का दृढ़ता से पालन किया और दुनिया भर के राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया.
पीएम मोदी ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी. जिनका जन्म भी इसी दिन हुआ था. मोदी ने शास्त्री के बारे में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश के सैनिकों, किसानों और गौरव के लिए समर्पित कर दिया. जिन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया और उनकी सादगी और ईमानदारी ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान, ली स्वच्छता शपथ
रायगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती के मौके पर देश में "स्वच्छ भारत दिवस-स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़ा मनाया जा रहा है. राष्ट्रपिता की जयंती के साथ ही आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. जिन्होंने "जय जवान जय किसान" का अमर नारा देशवासियों को दिया गया है "स्वच्छ भारत दिवस" के तहत पुलिस कार्यालय, थाना, चौकिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया.
इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए राष्ट्रपिता बापू के स्वच्छता और सत्य के संदेश को जीवंत किया. महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को अत्यधिक महत्व दिया था और उनका मानना था कि "स्वच्छता स्वतंत्रता से भी ज्यादा अहम है. इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जिला पुलिस प्रमुख दिव्यांग कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यालय, थाना, चौकियों और रक्षित केंद्र में सभी पुलिस कर्मियों ने श्रमदान किया.
पुलिस कार्यालय में एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह, निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और अन्य कार्यालय स्टाफ ने मिलकर पुलिस परिसर की सफाई में हिस्सा लिया. पुलिस कर्मियों के श्रमदान के बाद एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई और महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हुए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की. जिसमें यह संकल्प लिया गया कि वे न केवल अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखेंगे. बल्कि समाज में स्वच्छता के महत्व को भी प्रसारित करेंगे.
स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर केवल पुलिस कार्यालय ही नहीं, बल्कि सभी थाना, चौकियों में भी पुलिस कर्मियों ने श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया. थाना, चौकी प्रभारी के साथ पुलिसकर्मी ने बड़े उत्साह से श्रमदान में हिस्सा लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बिलासपुर/सीपत: एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया तथा स्वच्छता ही सेवा के तहत वृहत पैमाने पर सफाई अभियान किया गया.
टाउनशिप परिसर में आयोजित समारोह में परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय तथा श्री अनिल शंकर शरण , महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर उपस्थित परियोजना के महाप्रबंधकगण, श्रीमती साधना पाण्डेय, अध्यक्षा तथा श्रीमती नम्रता शरण, उपाध्यक्षा संगवारी महिला समिति तथा अन्य सदस्य, विभागाध्यक्ष, बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चे, प्रिंसिपल, संविदा श्रमिक तथा सभी सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय ने अपने संबोधन में सभी से गांधी जी के आदर्शों पर चलने की अपील की और यह भी अनुरोध किया कि हम सभी अपने परिवेश को स्वच्छ रखते हुए गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं.
इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों को संगवारी महिला समिति की ओर से अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय और अन्य वरिष्ठ सदस्याओं ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की.
इसके पश्चात स्वच्छता ही सेवा के तहत सब्जी मंडी सीपत में वृहत पैमाने पर सफाई की गई| इस कार्य में सब्जी मंडी में आए व्यापारियों तथा दुकानदारों ने भी सब्जी मंडी परिसर की सफाई में अपना योगदान दिया तथा एनटीपीसी सीपत के प्रयास की सराहना की.
आज के कार्यक्रम में बी आर रथ, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), राजीव सत्यकाम, महाप्रबंधक (एश टेक्नोलाजी), जयप्रकाश सत्यकाम, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), शलभ निगम, प्रिंसिपल बीबीपीएस यूनियन व एशोसीएसन के प्रतिनिधि, सीआइएसएफ के जवान, एनटीपीसी के कर्मचारीगण, स्थानीय व्यापारीगण और बड़ी तादाद में आम जनता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



