खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, सूरजपुर में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे बलौदाबाजार के 23 प्रमुख स्थल

Players will get reservation in government jobs, Kendriya Vidyalaya will open in Surajpur, 23 important places of Balodabazar will be illuminated with solar energy.

खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, सूरजपुर में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे बलौदाबाजार के 23 प्रमुख स्थल

सौर ऊर्जा से जगमग होंगे बलौदाबाजार के 23 प्रमुख स्थल

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोनाखान की धरती से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलो के लिए सोलर हाईमास्ट लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की. इसमें 23 स्थानों में कुल 50 से ज्यादा नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी की जा रही है. सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थल सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा.
उक्त स्थलों में विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत सिंहासनपाट मंदिर केशला सोनाडीह, कबीरसंत समागम आश्रम चंगोरीपुरी,मावली माता मंदिर सिंगारपुर ,महामाया मंदिर तरेंगा,दुमनाथ मंदिर रामपुर, विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत सिध्दखोल वॉटर फॉल,अचानकपुर देव हिल्स् नेचर रिसॉर्ट, बारनवापारा सेंचुरी तुरतुरिया, वीरनारायण सिंह सोनाखान,जैतखाम गिरौदपुरी धाम गिरौदपुरी, तुरतुरिया मातागढ विकासखण्ड पलारी अंतर्गत सिध्द बाबा बालसमुद, विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत दामाखेडा चैतवारी देवी मंदिर धोबनी,खल्लारी माता मंदिर सुहेला शामिल है. उक्त कार्य के लिए नोडल एजेंसी क्रेडा को निर्धारित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नगरीय निकायों को 66.06 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 166 नगरीय निकायों को कुल 66 करोड़ छह लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है. 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 48 नगर पालिकाओं को 20 करोड़ 70 लाख रुपए और 104 नगर पंचायतों को 23 करोड़ 40 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है. नगरीय निकायों के विकास और नागरिकों की मूलभूत जरुरतों को पूरा करने के लिए ये राशि प्रदान की गई है. वार्डों के विकास और जरुरी कार्यों को पूरा करने के लिए इस निधि का उपयोग किया जाएगा.
नगरीय निकायों को जारी की गई पार्षद निधि की यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित कुल निधि का 50% है. इससे पहले इस वर्ष जुलाई में भी निकायों को 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपए का आवंटन जारी किया गया था. पार्षद निधि के रूप में नगर निगमों में प्रत्येक वार्ड के लिए छह लाख रुपए, नगर पालिकाओं में हर वार्ड के लिए साढ़े चार लाख रुपए और नगर पंचायतों में हर वार्ड के लिए तीन लाख रुपए प्रावधानित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

खेल अलंकरण समारोह को लेकर मंत्री वर्मा ने कहा कि चार साल का अलंकरण समारोह आयोजित किया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया है. छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना लागू किया है. खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे लाने का काम किया है। बस्तर ओलंपिक चल रहा है. जिला स्तर के बाद संभाग स्तर पर होगा.
समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय भी आएंगे. उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची घोषित करने वाले है. उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी देने की बात कही है. उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची तैयार हो रही है। नौकरी में 2% आरक्षण का प्रावधान रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण इस मौके पर मौजूद थे.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे. वे सोनाखान के ज़मींदार परिवार से थे लेकिन उन्होंने आदिवासियों, किसानों और गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी. उन्होंने सन् 1856 के भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अनाज गोदाम से अनाज निकालकर गरीबों में बांट दिए. उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया. शहीद वीर नारायण सिंह के संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा. गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में उनकी गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सूरजपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव से के गृह जिला सूरजपुर में केंन्द्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेषित कर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

CM पखांजूर में देंगे 2 अरब 54 करोड़ 15 लाख के 68 विकास कार्यों की सौगात

कांकेर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे जिले को कुल 2 अरब 54 करोड़ 15 लाख रुपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण की सौगात देंगे. इनमेंं 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रुपए के 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं.
कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के दलदली से कमारपारा सड़क निर्माण कार्य हेतु 96.70 लाख रूपए, भीमापारा से बासनवाही (बाजारपारा) सड़क निर्माण कार्य हेतु 70.85 लाख रूपए, मावलीपारा (आवासपारा) से कमारपारा सड़क निर्माण कार्य हेतु 91.23 लाख रूपए और गंवरसिली से खासपारा सड़क निर्माण कार्य के लिए 33.11 लाख रूपए के शामिल है। इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत एन.एच.-43 से मलांजकुडृम क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत लंबाई 9.20 किमी. एवं माकड़ी खुना से नारा तथा अलबेलापारा से बागोडार सड़क मरम्मत कार्य लंबाई 14.14 किमी. हेतु 92.18 लाख रूपए, महतारी सदन निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु पीढ़ापाल के 29.20 लाख रूपए, धनेलीकन्हार हेतु 29.20 लाख रूपए और ग्राम पंचायत बेवरती हेतु 29.20 लाख रूपए का भूमिपूजन कार्य शामिल है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत भुरका नाला आर.डी. 2300 मीटर पर स्थित लंबाई 52 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 223.63 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय बांदे में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए और दुर्गूकोंदल में 272.81 लाख रूपए की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन में छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा.
इसी तरह अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय राजमार्ग 06 में जाड़ेकुर्से मार्ग के आर.डी. 3800 मीटर में स्थित मार्ग में नाला निर्माण कार्य हेतु 199.39 लाख रूपए, बोकराटोला से संतराई मार्ग सड़क निर्माण कार्य हेतु 149.88 लाख रूपए, संगम स्वरूप पी.व्ही. 62 मार्ग की आर.डी. 3500 मीटर पर स्थित संगम नदी पर वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 199.98 लाख रूपए, चिलपरस से आलपरस मार्ग की आर.डी. 850 मीटर में स्थित नदी पर वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 199.70 लाख रूपए, पानीडोबीर से मटियापारा (मर्राम) मार्ग की आर.डी. 4000 मीटर में स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपए, ग्राम केसेकोड़ी से डुट्टा नदी लंबाई 3 किमी. पर सड़क निर्माण कार्य हेतु 188.32 लाख रूपए और पाण्डरगांव से कोसरोण्डा 3 किमी सीमेंट कांक्रीट निर्माण कार्य हेतु 353.39 लाख रूपए का भूमिपूजन शामिल है.
इसी तरह तुमापाल से कोसरोण्डा 4 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 787.12 लाख रूपए, गुंदुल से मर्राम एवं आलपरस से आलपर, पानीडोबीर से गुंदुल सड़क निर्माण कार्य के लिए 596.61 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ों नाला पर आरडी 11900 मीटर पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 188.14 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ो नाला पर आरडी 15500 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 287.39 लाख रूपए, टी.7 से किसकोड़ो से कोटुकुरसई नाला आरडी 8200 मीटर पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 229.88 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय आमाबेड़ा में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए, नवीन तहसील कार्यालय कोयलीबेड़ा में भवन निर्माण कार्य हेतु 71.12 लाख रूपए, अंतागढ़ में अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय का भवन निर्माण कार्य हेतु 127.62 लाख रूपए, अंतागढ़ में शहरी राज्यमार्ग 05 में कुल 02 किमी. सड़क मजबूतीकरण कार्य हेतु 488 लाख रूपए, जिला नारायणपुर-अंतागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण लंबाई 50 किमी. हेतु 13677 लाख रूपए, दुर्गूकोंदल अंतर्गत बरहेली में औषधालय भवन निर्माण कार्य हेतु 16.36 लाख रूपए और तरहूल में औषधालय भवन निर्माण कार्य हेतु 16.36 लाख रूपए, महतारी सदन निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण अंतर्गत ग्राम टेमरूपानी में 29.20 लाख रूपए, ग्राम बोन्दानार में 29.20 लाख रूपए, आमाबेड़ा हेतु 29.20 लाख रूपए तथा कोयलीबेड़ा हेतु 29.20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा अंतर्गत परलकोट मध्यम जलाशय के पी.व्ही. 56 माईनर नहर लाईनिंग मरम्मत कार्य हेतु 294.17 लाख रूपए, लघु जलाशय पी.व्ही. 76-78 की नहरों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 297.79 लाख रूपए, अनुविभागीय कार्यालय अंतागढ़ का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 66.82 लाख रूपए, सिविल अस्पताल पखांजूर में हमर लैब का निर्माण कार्य हेतु 25 लाख रूपए और ब्लड बैंक का निर्माण कार्य हेतु 30 लाख रूपए का विकास कार्य शामिल है। इसके अलावा नगर पंचायत पखांजूर में स्वीकृत विभिन्न 36 निर्माण कार्य हेतु 142.86 लाख रूपए, अटल परिसर निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, विभिन्न 23 निर्माण कार्य हेतु 119.36 लाख रूपए और इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय भवन पखांजूर एवं बालक-बालिका छात्रावास भवन निर्माण के लिए 1491.63 लाख रूपए का भूमिपूजन कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा.

इसी तरह जिले में 38.74 करोड़ रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण श्री साय द्वारा किया जाएगा। इनमें विधानसभा क्षेत्र कांकेर अंतर्गत नरहरपुर विकासखण्ड के अभनपुर-मालगांव मार्ग के 1/6 किमी महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 933 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सरोना के महारपारा और धनकरपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6-6 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बिहावापारा में आत्मा घर से तालाब तक नाली निर्माण कार्य हेतु 12 लाख रूपए, ग्राम मालगांव में शीतला मंदिर से मुक्ति धाम तक 400 मीटर सीसी निर्माण कार्य हेतु 17 लाख रूपए, चोरिया में पीडीएस गोदाम से स्कूल तक 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 08 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम सुरूंगदोह में क्रेडा विभाग अंतर्गत सौर सामुदायिक सिंचाई योजना अंतर्गत 10 एच.पी. के 03 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 144.21 लाख रूपए, ग्राम रानवाही के इंदिरा गांव गंगा योजना अंतर्गत 10 एच.पी. के 03 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 105.31 लाख रूपए, ग्राम चवेला में 10 एच.पी. के 02 नग सोलर पंपों की स्थापना कार्य हेतु 59.42 लाख रूपए, भानबेड़ा-जलीनकसा-चिचगांव रोड पर किमी 1/2 में चिचगांव नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 180 लाख रूपए, भानुप्रतापपुर के तीन अलग-अलग स्थानों में सिंगल विलेज नलजल प्रदाय योजना हेतु कुल 291.65 लाख रूपए, केंवटी पखांजूर मार्ग के किमी 26 से खुटगांव तक मार्ग का निर्माण लंबाई 3.35 किमी के लिए 172 लाख रूपए, एल-57 किमी 2 से उईकाटोला तक लंबाई 03 किलोमीटर निर्माण कार्य हेतु 233.48 लाख रूपए, दुर्गूकोंदल-कोदापाखा मार्ग के किमी 7 से मिच्चेसुखई मार्ग का निर्माण लंबाई 05 किमी हेतु 287.83 लाख रूपए तथा एल-036 किमी 3 से पौरखेड़ा तक लंबाई 4.20 किमी निर्माण कार्य हेतु 198.69 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ अंतर्गत बड़ेकापसी एनीकट निर्माण कार्य हेतु 291.13 लाख रूपए, निस्तारी तालाब ग्राम पी.व्ही. 30 (योगेन्द्र नगर) मरम्मत कार्य हेतु 29.98 लाख रूपए, कलमुच्चे से गुमझीर मार्ग की लंबाई 03 किमी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 351.54 लाख रूपए, कोयलीबेड़ा से पानीडोबीर मार्ग के डुट्टा नदी पर 62.40 मीटर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 269.64 लाख रूपए, अंतागढ़ में दो सोलर लघु नलजल प्रदाय योजनांतर्गत 60.80 लाख रूपए, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पखांजूर में नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 191.51 लाख रूपए तथा भानुप्रतापपुर के ग्राम लोहत्तर में गोदाम सह कार्यालय निर्माण कार्य लिए 25.56 लाख रूपए का लोकार्पण कार्य शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI