दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान राइस मिल के मुंशी की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Painful road accident bike hit cyclist rice mill clerk died during treatment police is investigating the case

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान राइस मिल के मुंशी की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

गोबरा नवापारा : नवापारा में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई. हादसे की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया. वहीं आरोपी चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा के महानदी पुल के पास स्थित अमर चश्मा दुकान के सामने रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी
इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान विष्णु देवांगन उम्र 55 साल के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक नवापारा के श्याम जी राइस मिल में मुंशी का काम करता था.
हादसे की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. नवापारा पुलिस ने बताया कि राजिम थाने में मर्ग कायम कर लिया गया. वहीं घटना करित बाइक को जब्त कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb