छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मी कर रहे विरोध, प्रदेश में नर्सिंग कर्मचारी ऑनलाइन डाटा एंट्री को बंद करने सीएमएचओ को सौंपेंगे ज्ञापन
Health workers are protesting in Chhattisgarh nursing workers in the state will submit memorandum to CMHO to stop online data entry
रायपुर : प्रांत एवं जिला स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम में आज सोमवार को 33 जिलों से ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य के विरोध में सीएमएचओ के जरिए संचालक और अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौपेंगे.
प्रदेश के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्रो में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको से ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य का विरोध अब पूरे प्रदेश में एक स्वर में उठने लगा है. स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी नर्सिंग संवर्ग / क्लीनिकल संवर्ग के कर्मचारी हैं. इनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण, प्रसव,ओपीडी, पल्स पोलियो कार्यक्रम, महामारी नियंत्रण कार्यक्रम के साथ साथ कई राष्ट्रीय कार्यक्रम का क्रियान्वन किया जाता है. लेकिन विभाग द्वारा इनके मूल कार्य के अलावा अन्य संवर्ग के कार्य डाटा एंट्री का काम लिया जा रहा है.
जिसमे कर्मचारीयो का कहना है कि वह नर्सिंग/क्लिनिकल कार्य के लिए प्रशिक्षित हैं. और वे आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं और अन्य योजनाओं का फायदा पहुचाने का काम करते हैं. लेकिन विभाग द्वारा अन्य संवर्ग का काम लिए जाने से मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं.
वंश संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता और प्रदेश सचिव प्रवीण ढिड वंशी ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक संवर्ग कर्मचारियों के भर्ती नियम और नियुक्ति के मुताबिक किसी भी तरह का ऑनलाइन डाटा एंट्री करने सम्बन्धी तकनीकी कम्प्यूटर ज्ञान नही मांगा गया है और ना ही इस तरह का काम पहले कभी लिया जाता था. लेकिन वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने के साथ रिकार्ड, रजिस्टर मेंटेन करने के बाद, सभी रिकार्ड को ऑनलाइन डाटा एंट्री करने की गैरजरुरी दबाव भी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारीयों को उच्चाधिकारियों द्वारा दिया जाता है. जिसकी वजह से कर्मचारी अपने कार्यलयीन समय मे स्वास्थ्य सेवाएं देने के बाद अपने निजी समय मे शाम / रात को कम्प्यूटर ऑपरेटर की मदद से खुद के खर्च से डाटा एंट्री का काम करवा रहे हैं. यह काम शाम/रात को होने की वजह से परिवार को समय नही दे पा रहे हैं. जिसके वजह से सभी कर्मचारियों में भारी आक्रोश का माहौल है. इसके अलावा गैर प्रशिक्षिकीय काम लिए जाने से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



