गंभीर शिकायतों पर कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार अनुज पटेल को किया निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें, आदेश जारी

Commissioners big action on serious complaints Tehsildar Anuj Patel suspended complaints were being received continuously order issued

गंभीर शिकायतों पर कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार अनुज पटेल को किया निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें, आदेश जारी

रायपुर : संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले के बेलरगांव तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. तहसीलदार अनुज पटेल को बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने और शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण सस्पेंड किया गया है. संभागायुक्त कार्यालय से इस बारे में आदेश भी जारी किया जा चुका है. निलंबित तहसीलदार का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय रायपुर नियत किया गया है.
इस बारे में कावरे ने बताया कि धमतरी जिले के बेलरगांव के तहसीलदार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी. तहसीलदार अनुज पटेल का बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने के आदी होने की शिकायतें भी मिली है. उनके खिलाफ शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और दिलचस्पी नहीं होने की शिकायतें भी मिली थी.
कावरे ने बताया कि राजस्व संबंधी मामलों के समाधान में न्यून प्रगति, प्रकरणों को लंबे समय तक लंबित रखने से आमजनों को भी परेशानी की शिकायत भी पटेल के खिलाफ मिली थी. इस बारे में धमतरी जिले के कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए थे.
संभागायुक्त ने बताया कि कलेक्टर से मिले प्रतिवेदन के आधार पर बेलरगांव के तहसीलदार अनुज पटेल को सस्पेंड किया गया है. पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है. संभागायुक्त ने पटेल के खिलाफ आरोप पत्र, आरोपों का विवरण, गवाहों की लिस्ट, दस्तावेजों की लिस्ट आदि तैयार कर सात दिन के भीतर संभागायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर धमतरी को दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb