हैवानियत की हदें पार, प्रिंसिपल ने खाया मुर्गा..पिया दारु फिर युवक के साथ बनाया अप्राकृतिक सबंध, गुस्साए आरोपी ने उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार

The limits of brutality were crossed, the principal ate chicken, drank alcohol and then had unnatural sex with a young man, the angry accused killed him and was arrested

हैवानियत की हदें पार, प्रिंसिपल ने खाया मुर्गा..पिया दारु फिर युवक के साथ बनाया अप्राकृतिक सबंध, गुस्साए आरोपी ने उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार

बिलासपुर : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी मे प्राचार्य मनोज कुमार चन्द्राकर के कत्ल के आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. मृतक आरोपी के साथ नशे की हालत में अप्राकृतिक किया गया था. जिससे गुस्से में आकर कत्ल की वारदात को अंजाम दे दिया. आरोपी युवक भागकर महाराष्ट्र जा रहा था. लेकिन पुलिस ने उसे डोंगरगढ़ में पकड़ लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 दिसंबर 2024 को हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी में निवासरत् प्राचार्य मनोज कुमार चन्द्राकर के हत्या की गुत्थी सुलझाने मे बिलासपुर पुलिस को कामयाबी मिली है. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र की तरफ भाग रहा था. जिसे घेराबंदी कर डोंगरगढ़ से पकड़ा गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खुद अपने नेतृत्व मे टीम गठित कर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे. मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के द्वारा आरोपी के साथ किए गए अप्राकृतिक कृत्य की वजह से आरोपी के द्वारा कत्ल करना बताया है.
26 दिसंबर 2024 को शाम करीब 5.00 बजे खबर मिली कि हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी मे मकान नम्बर 39 मे 1 व्यक्ति का लाश संदिग्ध हालत में पड़ी हुई है. खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) खुद घटना स्थल पर पहुचे और एसीसीयू बिलासपुर, एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और स्निफर डॉग को मौके पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जरुरी वैज्ञानिक/तकनीकी सबूत इकठ्ठा करने का निर्देश दिया था.
इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक मनोज चन्द्राकर शासकीय हाई स्कूल डोंगरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा मे प्राचार्य के पद पर पदस्थ था. जो कि करीब 2 माह से मकान नम्बर 39 को किराया पर लेकर अपने परिवार के साथ निवास कर रहा था. 19 दिसंबर 2024 को परिवार सहित अपने गांव बिरगहनी थाना बलौदा गया था और 22 दिसंबर 2024 को बैंक मे जरुरी काम होने का बहाना बनाकर अकेले वापस आ गया था. पड़ोसियो ने उसे आखिरी बार 24 दिसंबर 2024 को शाम को देखा था.
जांच के दौरान पता चला कि मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर 24 दिसंबर 2024 को शाम को अपने पल्सर मोटर सायकल से 1 अज्ञात व्यक्ति के साथ मकान में आया था. इस आधार पर अज्ञात व्यक्ति को तलाश करने के लिए चिल्हाटी से बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, रायपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरो की बारीकी से जांच की गई. और तकनीकी सबूत इकठ्ठा किया गया.
पुलिस को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा पर शक हुआ और उसकी तलाश की गई. जो अपने गांव और घर से फरार मिला. मुखबिर की खबर और तकनीकी सबूत के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया.
आरोपी हरीश पैकरा ने पूछताछ में बताया कि मृतक मनोज चन्द्राकर से हरीश पैकरा का पहचान 23 दिसंबर 2024 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर मे हुई थी. दोनो के बीच दोस्ती होने के बाद मृतक मनोज चन्द्राकर ने आरोपी हरीश पैकरा को 24 दिसंबर 2024 को अपने घर पर पार्टी करने के बहाने बुलाया.
आरोपी हरीश पैकरा और मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर ग्राम चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नम्बर 39 में 24 दिसंबर 2024 के रात में चिकन बनाकर खाए और शराब का सेवन किया. मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर नशे की हालत में आरोपी हरीश पैकरा से अप्राकृतिक कृत्य किया गया. जिससे नाराज होकर आरोपी हरीश पैकरा मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के किचन से रोटी बनाने के तवा से मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के सिर पर जानलेवा हमला कर कत्ल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) सिध्दार्थ बघेल, थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी मोपका उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एसीसीयू बिलासपुर से प्र आर देवमुन पुहुप, आर बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, अविनाश कश्यप, थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, आर विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े एवं चौकी मोपका प्र आर रवि सैनिक, आर दीपक खांडेकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी का नाम
हरीश कुमार पैकरा पिता अधीन पैकरा उम्र 24 साल निवासी सुभाष तालाब के पास ग्राम खम्हारडीह थाना लवन जिला बलौदाबाजार छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI