रशियन कॉल गर्ल मामले में वकील को मिली जमानत, पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 17 आरोपियों को किया था गिरफ्तार, जेल में ही रहेगी लड़की

Lawyer gets bail in Russian call girl case, police busted sex racket and arrested 17 accused, girl will remain in jail

रशियन कॉल गर्ल मामले में वकील को मिली जमानत, पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 17 आरोपियों को किया था गिरफ्तार, जेल में ही रहेगी लड़की

रायपुर : रशियन कॉल गर्ल केस में लड़की के साथ घूम रहे वकील को कोर्ट ने इसे जमानत दे दी है. रायपुर के VIP रोड पर एक्सीडेंट के बाद शख्स कथित रशियन लड़की के साथ पकड़ा गया था. रशियन कॉल गर्ल (उज्बेकिस्तानी लड़की) ने वकील की कार से एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी. युवक की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इस मामले में रायपुर की अदालत में सुनवाई हुई. लड़की के साथ गाड़ी में मौजूद शख्स पेशे से वकील है. वकील ने अदालत को बताया कि गाड़ी वह नहीं चला रहा था. उसका कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है. पुलिस ने उसे 24 घंटे में पेश करने की बजाय देर से पेश किया. वह आगे की जांच में मदद करेगा. इन आधार पर अदालत ने वकील को जमानत दी है.
वहीं इस मामले में फंसी उज्बेक गर्ल अब भी रायपुर की जेल में है. फरवरी के आखिर में इस केस में उज्बेक की लड़की को लेकर भी सुनवाई हो सकती है. विदेशी होने की वजह से जेल में भी बाकी कैदियों से अलग डाइट युवती को दी जा रही है. उसके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है.
इस मामले में उज्बेक युवती की एक और साथी को भी पकड़ा गया था. इस केस के सामने आने के बाद एक बड़ी सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को पता चला. इसमें विदेशी कॉल गर्ल बुलाई जाती थी. 20 से 40 हजार रुपए लेकर दलाल लड़कियों के लिए क्लाइंट बुक करते थे.
रायपुर की पुलिस ने मामले में 2 महिला दलाल समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी अलग-अलग राज्यों के साथ विदेश से भी लड़कियों को देह व्यापार के लिए रायपुर बुलाते थे. इसका मास्टर माइंड जुगल कुमार राय पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है. इसके अलावा रायपुर, कवर्धा, अंबिकापुर, महासमुंद, जगदलपुर और भिलाई से भी गिरफ्तारी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI