शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, शादी से इंकार करने के दो मामलों में 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Maintained physical relations with a girl for 4 years on the pretext of marriage police arrested 2 accused in two cases of refusing to marry
रायगढ़ : थाना कोतरारोड में एक महिला द्वारा अंकित कुमार के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया.
महिला का आरोप है कि अंकित कुमार से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 से हुई थी. जब वह जिंदल कंपनी में गार्ड के रुप में काम कर रहा था. अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर सितंबर 2023 से उसके साथ रिश्ते में रहने की शुरुआत की.
कुछ समय बाद अंकित का ट्रांसफर तमनार हो गया. लेकिन वह फिर भी महिला के किराए के घर में आता-जाता रहा. सितंबर 2024 में अंकित ने महिला को शादी करने से इंकार कर दिया और बताया कि वह किसी दूसरी महिला से शादी कर लिया है.
इसके बाद वह पीड़िता से दूरी बनाने लगा. महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरु कर दी.
आरोपी अंकित कुमार को एफआईआर की जानकारी मिलने पर वह छिपने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसे सक्ती जिले के आरकेएम प्लांट डभरा में गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी
अंकित कुमार निवासी- ग्राम बरकाकाना, थाना पतरात, जिला रामगढ़, झारखंड
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी 4 साल से शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा. युवक ने जब शादी से मना कर दिया तो युवती थाने पहुंची.
पीड़िता ने बताया कि 2021 में आरोपी मनीराम मांडवी उम्र 23 साल ने मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं कहकर शादी का झांसा दिया. फिर उसने युवती की इच्छा के खिलाफ लगातार शारीरिक संबंध बनाए.
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरु की गई. थाना कोंडागांव की टीम ने फरार आरोपी मनीराम मांडवी की तलाश किए. जो अपने घर पर मिला. हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई. आरोपी ने युवती से रेप की बात कबूल की. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. न्यायिक रिमांड मिलने के बाद आरोपी मनीराम मांडवी उम्र 23 साल को जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



