जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे गिरकर एक ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत, गांव में पसरा मातम

Accident during Ganesh immersion in Jashpur a rural youth died on the spot after falling under the wheel of a tractor mourning spread in the village

जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे गिरकर एक ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत, गांव में पसरा मातम

जशपुरनगर : गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए नदी ले जाने के दौरान ट्राली में नाच रहा युवक असंतुलित होकर नीचे गिरकर चक्के से कुचल गया. दुर्घटना में युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई. हादसा जिले के तुमला थाना क्षेत्र का है.
सोमवार की रात को प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गांव के रहवासी दो ट्रैक्टर में टोली बनाकर निकले. एक ट्रैक्टर में गणेश की प्रतिमा रखी गई थी और दूसरे में डीजे साउंड सिस्टम के साथ श्रद्धालु सवार थे. डीजे की धुन में नाचते हुए श्रद्धालुओं की टोली खारीबहार के ईब नदी की ओर बढ़ी रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर में सवार बाबूसाजबहार का रहवासी सुबरन राम एक झटके से ट्राली ने नीचे गिरा और ट्राली के पहिये के नीचे आ गया.
इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता पहिए से सुबरन राम बुरी तरह से कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद आनन फानन घटना की खबर पर तुमला थाना प्रभारी कोमल नेताम दल बल सहित मौक़े पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जब्त किया. हीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb