DMF और CSR की राशि में सेंध, जिला अस्पताल में लाखों का गोलमाल, सिविल सर्जन निशांत ठाकुर और सहायक अकाउंटेंट सुतापा कुन्डू गिरफ्तार
DMF and CSR funds siphoned off, lakhs embezzled in district hospital, civil surgeon Nishant Thakur and assistant accountant Sutapa Kundu arrested
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीएमएफ/सीएसआर मद से 66.75 लाख की चपत लगाने के मामले में पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में सिविल सर्जन सह जिला अस्पताल का अधीक्षक और एसबीआई में पदस्थ सहायक एकाउंटेट शामिल हैं.
मिली जान्जारी के मुताबिक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के सिविल सर्जन ने लिखित शिकायत में डीएमएफ/ सीएसआर मद में आई रकम 66,75,850 रुपए के आहरण भुगतान में अनियमितता की शिकायत की. इस शिकायत पर थाना दंतेवाड़ा में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव राय ने पुलिस अधिकारियों व थाना सिटी कोतवाली के नेतृत्व में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया.
जांच के दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई की गई थी.। साथ ही डीएमएफ घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच में जुट गई.
मामले की जांच के दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दंतेवाड़ा के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर पिता स्व रामचन्द्र ठाकुर उम्र 38 साल निवासी चितालंका बारसापारा और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एकाउंटेट सहायक सुतापा कुन्डू पिता शंकर कुन्डू उम्र 33 साल निवासी न्यू मार्केट बचेली को पकड़ा गया. दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी को कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया. साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है.
इस कार्रवाई में उनि. किशोर कुमार जोशी, उनि. रामकुमार श्याम, सउनि. सुनिता साहू, सउनि. पंकज धर, मप्रआर 121 डोमनी बघेल व थाना स्टाफ का अहम योगदान रहा.
मालूम हो कि इसके पहले दंतेवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब दो और आरोपियों को पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि घोटाले में और भी खुलासे हो सकते हैं. इसलिए मामले की जांच अभी जारी है. नए खुलासे के साथ और लोग भी गिरफ्तार हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



